लाइव टीवी

Video: मुर्गी को दबोचे हुए था कुत्ता, लेकिन अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा वीडियो देख हंसी छूट जाएगी हंसी

Updated Aug 23, 2021 | 16:16 IST

Funny Video: एक कुत्ता मुर्गी को जबड़े में दबोचे हुए था। देखकर ऐसा लग रहा है कि कुत्ता उसे अपना शिकार बना चुका है। लेकिन, अगले पल जो होता है उसे देखकर हंसी छूट जाएगी।

Loading ...
कुत्ते ने तो 'बेवकूफ' बना दिया...
मुख्य बातें
  • मुर्गी को दबोचे हुए था कुत्ता
  • अगले ही पल चलने लगी मुर्गी!
  • वीडियो लोगों को आ रहा पसंद

Funny Video: सोशल मीडिया के जमाने में आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें बेहद मजेदार होती है, जिसे देखकर लोगों का दिन बन जाता है। वहीं, कुछ चीजों को देखकर लोगों को हैरानी भी होती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद पहली नजर में आप धोखा खा जाएगें। लेकिन, सच्चाई जानने के बाद अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

सोशल मीडिया के आ जाने से जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो यूजर्स शेयर करते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। लेकिन, इस वीडियो का लेवल थोड़ा अलग है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं एक खतरनाक कुत्ता मुर्गी को जबड़े में दबोचे हुए है। पहली नजर में ऐसा लगता है बस अब कुत्ता उसे अपना निवाला बनाने ही वाला है। लेकिन, अगले पल ही वह मुंह खोलता है और मुर्गी जमीन पर गिर आराम से चलने लगती है। जैसे ही यह सीन लोगों के सामने आता है जमकर हंसने लगते हैं। तो पहले आप भी इस वीडियो का लुत्फ उठाइए...

मजेदार है वीडियो

वीडियो देखकर कन्फ्यूज भी हुए होंगी और हंसी भी जरूर आई होगी। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'vip.chobbar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ चुटीला कैप्शन भी लिखा गया है। कुछ ही समय में इस वीडियो को तकरीबन पांच हजार लोग देख हैं।