लाइव टीवी

Viral: स्टाइल से वाश बेसिन में पैर धो रही थी महिला, लेकिन हुआ ऐसा हाल वीडियो देख लगाएंगे ठहाके

Updated Aug 23, 2021 | 15:41 IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला स्टाइल देते हुए वाश बेसिन में पैर धो रही थी। लेकिन, उसके साथ जो हुआ उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
महिला के साथ तो खेल हो गया...
मुख्य बातें
  • स्टाइल से पैर धो रही थी महिला
  • पैर धोने के दौरान बिगड़ गया बैलेंस
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Funny Viral Video:  आज कल हर किसी में कुछ अलग करने का जुनून सवार है। जिससे उनका नाम हो सके, लोग उन्हें जान सके। इसके लिए तो लोग कई बार अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। वहीं, कई बार कुछ अलग करने की चाह में ऐसा कुछ कर देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया भी इस तरह के वीडियो छाए रहते हैं। जिन पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ, जिसे देखने के बाद यकीन मानिए आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। 

कई बार पब्लिक प्लेस में आप लोगों को कुछ ऐसी हरकत करते हुए देखे होंगे, जिसे देखकर हंसी छूट गई होगी। वहीं, कई बार हैरानी भी हुई होगी और सोचते भी होंगे  भला ऐसा कौन करता है? इस वीडियो को देखने के बाद भी आपको कुछ ऐसा ही लगने वाला है। क्योंकि, एक महिला तो वाश बेसिन में हाथ के बदले पैर ही धोने लगी। इस दौरान उसके साथ जो हुआ शायद ही वह कभी जिंदगी में भूल पाए। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं महिला वाश बेसिन में बड़े आराम से पैर धो रही है। पहले वह बाएं पैर को धोती है। इसके बाद जैसे ही वह दाएं पैर को धोने लगती है उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और धड़ाम से गिर जाती है। पहले देखें ये फनी वीडियो...

बेहद मजेदार है वीडियो

वीडियो देखकर जरूर हंसी छूट गई होगी। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसकी हंसी छूट गई। लेकिन, एक बात तो तय है कि इस हादसे में महिला को छोट भी जबरदस्त लगी होगी और मन ही मन कह रही होगी जिंदगी में दोबारा इस तरह का काम कभी नहीं करेगी। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'vip.chobbar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।