लाइव टीवी

Viral: हाथ में ड्रिंक लेकर शादी में महिला ने डांस से मचाया ऐसा धमाल, देखकर आप भी झूम उठेंगे

Updated Dec 27, 2021 | 14:02 IST

Dance Viral Video: अक्सर आप देखते होंगे कि शादी में आए हर एक इंसान अपने आप को खास और सबसे अलग समझता है। हर कोई अपने अंदाज और स्टाइल से माहौल बनाना चाहता है। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है, जबकि कुछ मजाक भी बन जाता है। अब इस महिला को ही देख लीजिए, हाथ में ड्रिंक लिए किस तरह वह मैदान में कूद पड़ती है और पंजाबी गाने पर डांस करके जमकर धमाल मचाने लगती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
महिला ने किया हाहाकारी डांस...
मुख्य बातें
  • हाथ में ड्रिंक लेकर महिला का धांसू डांस
  • डांस करने का अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया डांस का ये मजेदार वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों शादियों के काफी मजेदार-मजेदार वीडियो हो रहे हैं। क्योंकि, देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। इन वीडियो में कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो हैरान करने वाले भी होते हैं। कई वीडियोज में दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Viral Video) माहौल बना रहे हैं, तो कुछ में शादी में आए मेहमान महफिल लूट रहे हैं। इस कड़ी में शादी में आए एक लड़की का वीडियो धमाल मचा रहा है। जिसे देखखर यकीन मानिए आप भी झूम उठेंगे।  

अक्सर आप देखते होंगे कि शादी में आए हर एक इंसान अपने आप को खास और सबसे अलग समझता है। हर कोई अपने अंदाज और स्टाइल से माहौल बनाना चाहता है। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है, जबकि कुछ मजाक भी बन जाता है। अब इस महिला को ही देख लीजिए, हाथ में ड्रिंक लिए किस तरह वह मैदान में कूद पड़ती है और पंजाबी गाने पर डांस करके जमकर धमाल मचाने लगती है। महिला का अंदाजा देखकर सारे लोग हैरत में पड़ जाते हैं। लेकिन, वह एंजॉय करने में लगी रहती है। 

महिला ने माहौल बना दिया...

महिला जिस अंदाज में डांस कर रही है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर उछल गया है और वीडियो वायरल (Dance Viral Video) हो रहा है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। कुछ लोग तो बार-बार इस डांस वीडियो को देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार डांस वीडियो को 'brides_special' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर आपको भी जरूर झूमने का मन कर रहा होगा।