लाइव टीवी

Viral Video: देसी दादी ने डीजे पर मचाया ऐसा गदर, डांस देखकर आप भी हो जाएंगे जबरा फैन

 Dance Viral Video Desi Dadi Dance Google Trends Viral Video
Updated Nov 08, 2021 | 11:01 IST

Dance Viral Video: डांस करने का कई लोगों में जुनून होता है, लेकिन कुछ लोग इस तरह डांस करते हैं जिनका वीडियो देखते ही वायरल हो जाता है। एक देसी दादी डांस से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।

Loading ...
 Dance Viral Video Desi Dadi Dance Google Trends Viral Video Dance Viral Video Desi Dadi Dance Google Trends Viral Video
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दादी का धमाका...
मुख्य बातें
  • देसी दादी का धमाकेदार डांस
  • डांस देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियोज का जमावड़ा लगा रहता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो सीधे लोगों का दिल जीत लेती है। इसी कड़ी में 'देसी अम्मा' का एक वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं। इतना ही नहीं जिस तरह अम्मा कमर मटका रही हैं, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग अम्मा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कई लोगों को डांस करना काफी अच्छा लगता है। उन्हें जहां मौका मिलता है डांस करने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग इस अंदाज में डांस करते हैं जिसे सब देखते रह जाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में भी एक अम्मा ने कुछ ऐसा ही किया। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह डीजे पर कुछ महिलाएं डांस कर रही हैं। लेकिन, एक महिला ने माहौल बनाते हुए महफिल लूट लिया। 'तूतक तूतक तूतिया' गाने पर बुजुर्ग महिला मस्त अंदाज में डांस करती है और जिस तरह से उन्होंने एक्सप्रेशन दिया उसने लोगों का दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

देसी दादी का धमाका...

इंस्टाग्राम पर 'faiz9263khan' नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में अम्मा ने जिस तरह की एनर्जी दिखाई है उसने लोगों को हैरान भी किया है। लेकिन, लोगों को अम्मा का अंदाज काफी पसंद आ रहा है। तभी तो इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि तीन लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। डांस पर एक यूजर ने लिखा, ' दादी आपने तो मौज करा दी'। एक अन्य ने लिखा, 'क्या बात है दादी'। तो दादी का डांस आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।