लाइव टीवी

Video: लड़की को डांस सिखा रहा था लड़का, लेकिन हुआ कुछ ऐसा वीडियो देख कहेंगे- 'मौज करा दी'

Updated Aug 29, 2021 | 10:34 IST

Funny Dance Video: एक लड़का लड़की को डांस सिखा रहा था। लेकिन, लड़की ने उसके साथ जो किया उसे देख लोगों की हंसी छूट जा रही है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
लड़की ने गजब कर दिया भाई...
मुख्य बातें
  • बेहद मजेदार है डांस स्टेप का वीडियो
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  • वीडियो देख लोगों को आ रही है हंसी

Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर वीडियोज का अंबार लगा हुआ है। इनमें कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ तो इतने शानदार होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाता है। इतना ही नहीं इन पर लाखों-करोड़ों में व्यूज आते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी रोक नहीं रुकेगी। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

आज कल जिसे जहां मौका मिलता है मस्ती करने से नहीं चूकते। इस चक्कर में कई बार ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिसे देखते ही हंसी छूट जाती है। अब जरा इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक लड़का लड़की डांस सिखा रहा है। डांस सिखाते हुए लड़का काफी जोश में लग रहा है। वह, हवा में उछलते हुए लड़की को किक मारने का स्टेप बताता है। लड़की भी काफी गंभीर होकर सीख रही है। लेकिन, जैसे ही वह हवा में उछल कर किक मारती है सीधे लड़के को लगता है और वह जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ता है। लड़की का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो पर जमकर ठहाके लगा रहे हैं। देखें वीडियो...

दिन बना देगा वीडियो...

इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। अब यह वीडियो लोगों के बीच धूम मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर 'tube.indian'नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, 50 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं और इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने मजे लेते हुए लिखा, ' इतनी सी लात में इतना दूर कैसे जाएगा कोई'। एक ने लिखा, ' फ्लाइंग किक'।