लाइव टीवी

Video: क्या किस्मत है! नाला क्रॉस कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख छूट जाएगी हंसी

Updated Aug 29, 2021 | 09:28 IST

Funny Video: एक शख्स काफी टशन में नाला क्रॉस कर रहा था। लेकिन, अचानक पुल का एक हिस्सा गिर पड़ा और वह धड़ाम से गिर गया। सोशल मीडिया अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शख्स के साथ तो खेल हो गया...
मुख्य बातें
  • नाला क्रॉस करते हुए शख्स के साथ हो गया खेल
  • पुल टूटने से नीचे गिर पड़ा शख्स
  • वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Funny Viral Video: किस्मत भी बड़ी अजीब चीज है। कब, किसके साथ क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार अच्छी चीजें भी अचानक बिगड़ जाती है, तो कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जिस पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस तरह के मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। जिन पर यूजर्स जमकर चटाकरे लेते हैं। एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, जिसे देखने के बाद आपको हंसी तो जरूर आएगी। लेकिन, एक बात जरूर कहेंगे, ' आखिर इस बंदे की क्या किस्मत है?'

सोशल मीडिया पर वैसे तो कई मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद हम सोच में पड़ जाते हैं। इतना ही नहीं मन ही मन में ये सवाल उठने लगता है कि आखिर ये कैसे हो गया? अब जरा इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक शख्स सिगरेट पीते हुए मस्त अंदाज में आता है और नाले को क्रॉस करने के लिए चचरी पुल पर चढ़ता है। लेकिन, जैसे ही वह एक कदम आगे बढ़ता है उसके साथ बड़ा खेल हो जाता है। वो भी ऐसा खेल जिसे शायद ही शख्स कभी भूल पाए। आप भी देखें क्या हुआ?

दिन बना देगा वीडियो...

वीडियो देखकर आपको भी जरूर हंसी आ रही होगी। इतना ही नहीं सोच रहे होंगे कि शख्स की क्या किस्मत है भाई? अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाने लगा है और लोगों को काफी मजा भी आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'chutiyapa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक तकरीबन 90 हजार लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।