लाइव टीवी

छोटे बच्चों की इतनी खतरनाक एक्सरसाइज देखकर छूट जाएंगे आपके पसीने, बिना पलक झपकाए देखते रह जाएंगे Video

Updated Jun 16, 2022 | 18:00 IST

Tough Exercise Video: एथलीट्स खुद को शारीरिक तौर पर फिट रखने के लिए दिन-रात ट्रेनिंग और एक्सरसाइज से गुजरते हैं। इसके लिए उन्हें अपने शरीर को भी काफी मजबूत रखना होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छोटे बच्चे खतरनाक एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बच्चों की खतरनाक एक्सरसाइज
मुख्य बातें
  • छोटे बच्चों ने की हैरतअंगेज एक्सरसाइज
  • एक्सरसाइज के वीडियो ने मचाया धमाल
  • वीडियो देखकर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

Tough Exercise Video: नीरज चोपड़ा तो हम सबको याद ही होंगे। नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। इसके बाद पूरी दुनिया में उनकी तारीफ हुई थी। उन दिनों नीरज चोपड़ा का नाम हर भारतीय शख्स की जुबान पर चढ़ा हुआ था। हम सबने नीरज चोपड़ा को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतते तो देखा, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसके लिए उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत की थी। 

नीरज चोपड़ा खुद कहते हैं कि बड़ी मंजिल हासिल करने के लिए मन लगाकर तैयारी करनी होती है। एथलीट्स खुद को शारीरिक तौर पर फिट रखने के लिए दिन-रात ट्रेनिंग और एक्सरसाइज से गुजरते हैं। इसके लिए उन्हें अपने शरीर को भी काफी मजबूत रखना होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छोटे बच्चे खतरनाक एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। इन बच्चों का एक्सरसाइज देखकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर गिरे बच्चे की जान बचाने के लिए बस के सामने कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ

वीडियो देखकर आ जाएगा चक्कर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दर्जनभर बच्चे किसी स्टेडियम में कैसी मुश्किल तैयारी कर रहे हैं। उनकी तैयारी का वीडियो देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो रहे हैं। वीडियो में सबसे पहले एक बच्चा दिखाई देता है। यह बच्चा रेसिंग ट्रैक पर नीचे बैठकर कुछ ऐसी एक्सरसाइज करता नजर आ रहा है, जिसके बारे में सोचकर ही आपको चक्कर आ जाएगा। इसके बाद बाकी बच्चे भी उसे फॉलो करते नजर आ रहे हैं। वहीं अपना एक्सरसाइज पूरा करके पहला बच्चा वहां से चला जाता है। देखें वीडियो- 

वीडियो को @Rg03Goel नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लोगों को चैलेंज दिया, 'क्या आप ऐसा कर सकते हैं? ये कमाल है, जबरदस्त है। मैं तो ऐसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकता।' यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर पर 15 जून को शेयर किया था। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखकर लोग बच्चों के मेहनत की जमकर सराहना कर रहे हैं।