लाइव टीवी

Viral: 'चचा' ने धांसू अंदाज में गाया ऐसा गाना, वीडियो देख लोग बोले- 'रानू मंडल के बाद अब ये नया टैलेंट'

Updated Nov 02, 2021 | 14:05 IST

इस अंकल ने मस्त होकर ऐसा गाना गाया, जिसे देखकर एक पल के लिए लोग दंग रह गए। लेकिन, 'चचा' का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शख्स का अंदाज है काफी निराला...
मुख्य बातें
  • देसी अंकल ने मस्त होकर गाया गाना
  • शख्स का अंदाज देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां से आए दिन कोई ना कोई फेमस जरूर होते रहता है। कई लोगों की तो रातोंरात किस्मत बदल गई और वो स्टार बन गए। पिछले कुछ दिनों में सहदेव, रानू मंडल, बाबा जैक्सन जैसे आम लोग अचानक सोशल मीडिया के सहारे स्टार बन गए। इनके वीडियो इतने वायरल हुए कि आज वे सब किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। इनमें किसी ने गाने से अपनी पहचान बनाई तो किसी ने डांस से लोगों का दिल जीता। इसी कड़ी में एक 'चचा' का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अलग अंदाज में गाना गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं, ' रानू मंडल के बाद अब ये नया टैलेंट'।

सोशल मीडिया पर कब, किसका कौन सा वीडियो वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ लोगों के वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। अब इस देसी अंकल को ही देख लीजिए किस तरह गाना गा रहे हैं। ये 'चचा' जिस तरह से गाना गा रहे हैं उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। लेकिन, शख्स का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। तो आप भी पहले इस वीडियो को देखें...

शख्स का निराला अंदाज...

वीडियो देखने के बाद आप भी सोच रहे होंगे कि क्या लेवल है? बहरहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'giedde' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' हिमेश रेशमिया इस शख्स का लोकेशन ढूंढ रहे हैं'। एक ने लिखा, 'रानू मंडल के साथ इनसे गाना गवाओ'।