लाइव टीवी

शेर की फोटो खींच रहा था शख्स, फिर 'जंगल के राजा' ने किया कुछ ऐसा, दिल थामकर देखें वीडियो

Updated Nov 02, 2021 | 13:09 IST

Lion Viral Video: शेर का नाम सुनते ही लोगों के हाथ-पैर फूलने लगते हैं। ऐसे में जब कोई दूर से भी शेर को देखता है तो भाग खड़ा होता है। लेकिन, एक शख्स उसके करीब जाकर उसकी तस्वीर खींच रहा था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
शेर का रिएक्शन तो देखिए...
मुख्य बातें
  • बस से शेर की फोटो खींच रहा था शख्स
  • अचानक शेर को आ गया गुस्सा
  • सोशल मीडिया पर शॉकिंग वीडियो वायरल

Lion Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो हैरान करने वाले भी होते हैं। इसी कड़ी में शेर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर हैरान रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स शेर की फोटो खींच रहा था। इस पर 'जंगल के राजा' ने जो किया वो कापी डरावना था। हालांकि, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और अब यह वायरल हो रहा है।

शेर का नाम सुनते ही लोगों के हाथ-पैर फूलने लगते हैं। ऐसे में जब कोई दूर से भी शेर को देखता है तो भाग खड़ा होता है। लेकिन, एक शख्स उसके करीब जाकर उसकी तस्वीर खींच रहा था। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स बस का शीशा खोलकर मोबाइल फोन से शेर की फोटो खींच रहा है। पहले तो शेर की नजर शख्स पर नहीं पड़ी। लेकिन, जैसे ही शेर ने शख्स को देखा उठ खड़ा हुआ और फिर गुस्से में आकर शख्स को डराने लगा। आखिर में क्या होता है वो आप खुद वीडियो में देख लें...

दिल दहलाने वाला वीडियो

शख्स की हिम्मत देखकर आपको भी तारीफ करने का मन कर रहा होगा। लेकिन, मामला काफी खतरनाक हो सकता था। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। यूट्यूब पर इस वीडियो को 'Maasai Sightings' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे देखकर काफी हैरान भी हैं।