लाइव टीवी

Viral: दो कुत्तों की लड़ाई में तीसरे ने मार ली बाजी, वीडियो देख कहेंगे, ' क्या दिमाग लगाया है?'

Updated Nov 19, 2021 | 12:37 IST

ये तो हम सब जानते हैं कुत्तों की गिनती समझदार जानवरों में होती है। क्योंकि, वो इंसानों की भाषा को बड़ी आसानी से समझ जाते हैं और कई बार तो उसी तरह की हरकत करते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि कुत्ते कितने समझदार होते हैं और उनका दिमाग कितना तेज होता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दो कुत्तों की लड़ाई में तीसरे ने मारी बाजी...
मुख्य बातें
  • खाने को लेकर दो कुत्तों के बीच जबरदस्त लड़ाई
  • तीसरे कुत्ते ने बीच में आकर मार ली बाजी
  • लोगों को पसंद आ रहा है ये मजेदार वीडियो

अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि दो लोगों की लड़ाई का तीसरे ने फायदा उठा लिया? लेकिन, आज आप इस वीडियो के जरिए इस कथन को चरितार्थ होते हुए देख लेंगे। क्योंकि, इस वीडियो में दो कुत्तों की लड़ाई में तीसरे कुत्ते ने जिस तरह से फायदा उठाया है, उसे देखकर आप यही कहेंगे, ' वाह क्या दिमाग लगाया है'। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वीडियो को बार-बार देखते हुए इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कुत्तों की गिनती समझदार जानवरों में होती है। क्योंकि, वो इंसानों की भाषा को बड़ी आसानी से समझ जाते हैं और कई बार तो उसी तरह की हरकत करते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि कुत्ते कितने समझदार होते हैं और उनका दिमाग कितना तेज होता है। इस मजेदार वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो...

दो की लड़ाई में तीसरे को फायदा...

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए IPS रूपिन शर्मा ने लिखा, शब्दों की जरूरत नहीं है'। वीडियो में आप देख सकते हैं एक कटोरी में खाने के लिए कुछ रखा है। एक कुत्ता बड़े मजे से खा रहा होता है, अचानक दूसरा कुत्ता वहां पहुंच जाता है और उस खाने को लेकर दो कुत्ते आपस में भिड़ जाते हैं। दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई होने लगती है। लेकिन, इसी बीच एक तीसरा कुत्ता भी वहां पहुंच जाता है और चुपचाप मजे से वह खाने लगता है। परिणाम ये हुआ कि दो कुत्ते लड़ते रह जाते हैं और तीसरा मजे लेकर निकल जाता है। हालांकि, बाद में दोनों कुत्ते उस पर हमला करते हैं लेकिन तब तक सारा गेम पलट चुका होता है। लेकिन, वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि दो की लड़ाई में तीसरा किस तरह बाजी मार लेता है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस पर चटकारे ले रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।