लाइव टीवी

Viral Video: जान पर खेलकर शख्स ने इस तरह कुत्ते को दी नई जिंदगी, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Updated Sep 07, 2021 | 10:47 IST

Dog Viral Video: एक कुत्ता नदी में गिर गया था। शख्स से कुत्ते की हालत नहीं देखी गई। लिहाजा, उसने अपनी जान पर खेलकर उस बेजुबान की जान बजाई। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शख्स ने लोगों का दिल जीत लिया
मुख्य बातें
  • नदी में गिर गया कुत्ता
  • शख्स ने जान पर खेल कुत्ते को बचाया
  • वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

कहते हैं दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं। इंसान हो या फिर जानवर जब जहां मौका मिले बेसहारों की मदद जरूर करनी चाहिए। कई लोग तो दूसरों की मदद के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। वहीं, कुछ लोग जान बूझकर अनजान बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ, जो लोगों का दिल जीत रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने जान पर खेलकर बेजुबान जानवर की जान बचाई है। आलम ये है कि लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कुत्ता तालाब में गिर गया था। एक शख्स से कुत्ते की हालत देखी नहीं गई तो उसने अपनी जान पर खेलकर उसकी जान बजाई। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कुत्ता तालाब में गिरा हुआ है और वह बाहर निकलने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। लेकिन, वह बाहर नहीं निकल पा रहा है। वहीं, एक शख्स पुल से लटका हुआ है और उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। पानी ज्यादा होने के कारण शख्स सीधे तालाब में नहीं जा रहा है। इसलिए, पैर के सहारे ही वह कुत्ते को बाहर निकालने में लगा हुआ। शख्स काफी देर तक कोशिश करते रहता है। आखिरकार, वह कुत्ते को किसी तरह बाहर निकालने में कामयाब हो जाता है। देखें वीडियो...

दिल जीतने वाला वीडियो...

शख्स ने जिस तरह से कुत्ते की जान बचाई उसने लोगों को अपना 'फैन' बना लिया। इतना ही नहीं उसने इंसानियत की मिसाल भी कायम की है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग शख्स की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'animalsventure' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और यूजर्स वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।