लाइव टीवी

Viral Video: चलते-चलते स्टंट करने लगी महिला, फिर जो हुआ वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Updated Sep 07, 2021 | 09:58 IST

Stunt Viral Video: एक महिला स्टंट कर रही थी, लेकिन अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया। फिर जो हुआ उसे देखकर लोगों अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
स्टंट करने के दौरान हादसा
मुख्य बातें
  • स्टंट करने के चक्कर में हो गया खेल
  • बिगड़ा बैलेंस और गिर पड़ी महिला
  • वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

आज कल हर कोई कुछ अलग और 'तूफानी' करना चाहता है। इसके लिए कई बार तो लोग अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। हालांकि, कुछ अलग करने के चक्कर में कई बार ऐसी घटना घट जाती है, जिसे देखकर हम दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ मामलों को देखकर हमारी हंसी छूट जाती है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर 'चक्कर' लग रहा है। इस वीडियो में स्टंट करने के चक्कर में एक महिला के साथ जो हुआ उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला चलते-चलते स्टंट करना चाहती थी। लेकिन, बैलेंस बिगड़ने के कारण उसके साथ जो हुआ उसे वह शायद ही कभी भूल पाए। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं झाड़ियों के बीच कच्ची सड़क पर एक महिला मजे से चल रही होती है। अचानक उसे क्या होता है कि वह स्ंटट करने लगती है। जैसे ही फ्लिप मारने की कोशिश करती है उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह धड़ाम से गिर पड़ती है। इतना ही नहीं लुढकते हुए महिला नाले में पहुंच जाती है। हालांकि, बाद में संभलते हुए उठती है। लेकिन, इस मामले को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। देखें मजेदार वीडियो...

स्टंट करने के चक्कर में हो गया खेल...


वीडियो देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट रही होगी। मामला ही कुछ ऐसा है जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'chutiyapa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर चटकारे लेते हुए यूजर्स चटकदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, '  और करो स्टंट'। एक ने लिखा, ' अरे भाई ये क्या देख लिया'।