लाइव टीवी

शादी की खुशी में बेकाबू दूल्हा-दुल्हन ने मचाया ऐसा धमाल, Viral Video देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Updated Sep 21, 2021 | 17:46 IST

Bride Groom Funny Dance Viral Video: अपनी शादी में एक दूल्हा-दुल्हन ने डांस से ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हा-दुल्हन ने तो कमाल कर दिया...
मुख्य बातें
  • दूल्हा-दुल्हन का धमाकेदार डांस
  • डांस करते-करते गिर गए दोनों
  • वीडियो देख लोगों की छूट रही हंसी

Bride Groom Funny Dance Viral Video: हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उनकी शादी सबसे अलग, खास और यादगार हो। इसके लिए तो कुछ कपल आजकल ऐसी-ऐसी तरकीब निकालते हैं जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो धमाल मचाते रहते हैं। हालांकि, कुछ वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। कुछ वीडियो में तो दूल्हा- दुल्हन इस तरह धमाल मचाते हैं कि वीडियो देखते ही देखते छा जाते हैं। शादी का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आप भी शायद अपनी हंसी को नहीं रोक पाएं। 

शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन काफी खुश और जोश में होते हैं। क्योंकि, शादी का दिन जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। लेकिन, इस दूल्हा-दुल्हन को देखकर तो लगता है कि ये कुछ ज्यादा ही खुश हैं। क्योंकि, दोनों ने जिस तरह 'गदर' मचाया उसे देखकर लोग दंग रह गए। लेकिन, दोनों का जो हाल हुआ उसे देखकर लोग ठहाके लगाने से भी खुद को नहीं रोक पाए। वीडियो में आप देख सकते हैं दोनों उछलते हुए अंदर आते हैं। इसके बाद जोश में दोनों डांस करने लगते हैं। डांस करते-करते लड़की लड़के पीठ पर बैठ जाती है। लेकिन, कुछ ही पल बाद डांस करते हुए दूल्हा गिर पड़ता है। इसके बावजूद लड़की रुकने का नाम नहीं लेती है और डांस करती ही रह जाती है। लड़का भी उठता है और ठुमके लगाने लगता है। देखें मजेदार वीडियो...

शादी की इतनी खुशी...

वीडियो देखकर आप भी हैरत में पड़ गए होंगे। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'surprizhikayeler' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 52 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं।