लाइव टीवी

अजब प्रेम की गजब कहानी! दिल्ली में दो लड़कों के बीच प्यार, पोलैंड में इकरार, और फिर...

Updated Sep 21, 2021 | 17:13 IST

Weird Love Story: पोलैंड के रहने वाले प्रजेमेक पावलिकी और दिल्ली के रहने वाले गौरव अरोड़ा उर्फ गैरी के बीच इस तरह प्यार हुआ कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
वाह, क्या प्रेम कहानी है...
मुख्य बातें
  • अजब प्रेम की गजब कहानी
  • दो लड़कों के बीच हुआ प्यार
  • बेहद शानदार है ये 'गे' लव स्टोरी

Weird Love Story:  दुनिया में ऐसी कई प्रेम कहानियां हैं, जिनकी आज भी मिसाल दी जाती है। कुछ कहानियों को सुनकर आंखों में आंसू तक आ जाते हैं। लेकिन, बदलते समय के साथ कुछ प्रेम कहानियां ऐसी भी हुई है, जिनके बारे में सुनकर काफी हैरानी भी होती है। लेकिन, वो कहते हैं ना ये प्यार का मामला है कब, किससे , कहां हो जाए कोई कह नहीं सकता। आज हम आपको एक ऐसी ही कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। लेकिन, इस प्रेम कहानी में लड़की नहीं बल्कि दो लड़के ही है। ये बात सुनकर हो सकता है आप चौंक गए हों, लेकिन यह सच है। तो चलिए, ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए आपको सीधे कहानी से रू-ब-रू कराते हैं।

ये प्रेम कहानी है पोलैंड के रहने वाले प्रजेमेक पावलिकी  और दिल्ली के रहने वाले गौरव अरोड़ा उर्फ गैरी की। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहले प्यार हुआ है। फिर पोलैंड में इकरार हुआ और अब दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो चुके हैं। यानी हाल ही में प्रमेजेक और गैरी शादी के बंधन में बंधे हैं। लेकिन, हम आपको शुरू से बताते हैं कि आखिर दोनों की मुलाकात कैसे और कहां हुई। दरअसल, दोनों की पहली मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई। दोनों की बातें एक-दूसरे को अच्छी लगी और फिर मिलने का फैसाल किया। बताया जा रहा है कि दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली के हौज खास विलेज हुई। मुलाकात के बाद दोनों की नजदीकियां और बढ़ी और फिर दोनों ने कुछ समय साथ बिताए। दोनों के बीच प्यार गहरा हो चुका था। लेकिन, कुछ समय बाद प्रमेजेक को वापस जाना था। जाने से पहले उसने गैरी को पोलैंड का आने का निमंत्रण भी दिया।   

ट्रेन में शादी के लिए किया प्रपोज

क्रिसमस पर गैरी पोलैंड पहुंचे। इसके बाद वह प्रमेजेक के परिवार वालों से मिले। इसके बाद दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। दोनों चार साल तक पोलैंड में रहे। इसके बाद दोनों एम्स्टर्डम चले गए। जब प्रमेजेक होम टाउन लौट रहे थे तो उन्होंने गैरी को ट्रेन में प्रपोज किया और गैरी ने हां कर दिया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। सोशल मीडिया पर दोनों ने काफी शानदार-शानदार तस्वीरें भी की है। तो है ना अजब प्रेम की गजब कहानी...