लाइव टीवी

जयमाला के बाद दुल्हन का हाहाकारी डांस, दूल्हे की बोलती हो गई बंद, वीडियो वायरल

Updated Sep 09, 2022 | 11:22 IST

Dulhan Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दुल्हन का धांसू डांस
मुख्य बातें
  • जयमाला के बाद दुल्हन ने मचाया धमाल
  • दुल्हन का डांस देखकर लोग दंग रह गए
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Dulhan Ka Dance: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों-लाखों वीडियो (Dulhan Dance Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो दिन बनाने वाले होते हैं और लोग बार-बार उस वीडियो (Bride Dance Video) को देखते हैं। इसी कड़ी में एक दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) का मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका मन गदगद हो जाएगा और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक दुल्हन ने जयमाला के बाद ऐसा हाहाकारी डांस किया, जिसे देखकर सबकी बोलती बंद हो गई। 

हर दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) अपनी शादी को खास बनाना चाहते हैं। इसके लिए कपल अलग-अलग तरकीब अपनाते हैं। कुछ कपल तो ऐसा धमाला मचाते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाता है। इस वायरल वीडियो में भी एक दुल्हन ने कुछ ऐसा ही किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है। वहीं, दुल्हन काफी खुश नजर आ रहा है और स्टेज पर ही डांस करने लगती है। जिस अंदाज में दुल्हन डांस करती है उसने माहौल ही अलग बना दिया। दूल्हा समेत वहां मौजूद सभी लोग दुल्हन का डांस देखते ही रह जाते हैं और चाहकर भी कोई कुछ नहीं कर पाता है। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  एक कार में 29 लोग हुए सवार, देखकर फटी रह गई लोगों की आंखें, वीडियो वायरल

दुल्हन ने डांस से माहौल बना दिया

वीडियो देखकर आपको भी अंदाजा लग गया होगा कि दुल्हन फॉर्म में है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'kalavidara_club' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दुल्हन ने माहौल बना दिया। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि इतनी खुशी...। तो आपको दुल्हन का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर बताएं।