लाइव टीवी

Wedding Video: दूल्हे के पूरे परिवार वाले शादी के लिए मनाने में लग गए, देखिए फिर दुल्हन ने क्या दिया रिएक्शन

Updated Aug 21, 2022 | 18:01 IST

Wedding Video: अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा डांस के स्टेज पर पहुंच जाता है। दूल्हा बॉलीवुड गाने 'साजन जी घर आए' पर डांस करने लगता है। दूल्हे के साथ उसके परिवार वाले भी डांस करने लगते हैं और दुल्हन को प्रपोज करने लगते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
मुख्य बातें
  • शादी का दिल छूने वाला वीडियो वायरल
  • दूल्हे ने सबके सामने किया दुल्हन को प्रपोज
  • अपने दूल्हे को मना नहीं कर पाई दुल्हन

Wedding Video: भारत में शादियां काफी धूमधाम से होती है। शादियों में बॉलीवुड गानों की धूम रहती है। आपने देखा होगा कि बॉलीवुड गानों पर दुल्हन और दूल्हा जमकर डांस करते हैं। इन दिनों शादी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा बॉलीवुड के एक गाने पर अपनी दुल्हन को शादी के लिए मनाता नजर आ रहा है। एक तरह से वह दुल्हन को प्रपोज कर रहा है। वहीं, इस दौरान दुल्हन का रिएक्शन देखने लायक था।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा डांस के स्टेज पर पहुंच जाता है। दूल्हे के सामने दुल्हन भी खड़ी दिखाई दे रही है। इस दौरान दोनों तरफ के परिवार के लोग अपनी-अपनी साइड में खड़े नजर आ रहे हैं। तभी दूल्हा बॉलीवुड गाने 'साजन जी घर आए' पर डांस करने लगता है। दूल्हे के साथ उसके परिवार वाले भी डांस करने लगते हैं और दुल्हन को प्रपोज करने लगते हैं। दूल्हे का यह अंदाज देखकर दुल्हन शरमा जाती है। देखें वीडियो- 

बॉलीवुड स्टाइल में दुल्हन को प्रपोज करता है दूल्हा

एक जमाना था जब लोग शर्म की वजह से ज्यादा डांस-वांस नहीं करते थे, लेकिन बदलते दौर के साथ अब सारी चीजें बदल गई हैं। अब की शादियों में दूल्हा-दुल्हन जमकर डांस करते हैं। इस वीडियो में भी दूल्हा जमकर नाचता है और नाचते-नाचते अपनी दुल्हन को प्रपोज करता है। दूल्हा बॉलीवुड स्टाइल में अपनी दुल्हन को प्रपोज करता दिखाई दे रहा है। शादी में आए उसके परिवार के लोग भी उसका साथ देते हैं। इस दौरान जोर-जोर से हूटिंग करके लोग एंजॉय करते हैं।

दूल्हा जिस तरह ‘कुछ कुछ होता है’ के फेमस गाने ‘साजन जी घर आए’ पर डांस करके अपनी दुल्हन को मनाता है। वह लोगों का दिल जीत रहा है। दुल्हन भी अपने होने वाली पति की ऐसी हरकत देखकर शर्म से लाल होती नजर आ रही है। वीडियो को royal_kathiyawadi_couple नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।