लाइव टीवी

Shocking: खिलौना समझकर बच्चे ने विशालकाय अजगर को उठा लिया हाथ से, Video में देखें फिर क्या हुआ

Updated Aug 21, 2022 | 17:35 IST

Giant Python Video: अजगर को देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खस्ता हो जाती है। सोचिए अगर किसी बच्चे ने अजगर को देख लिया तो उसका क्या होगा। इसके बाद भी एक छोटा सा बच्चा विशालकाय अजगर को खिलौना समझकर उठा लेता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अजगर का वीडियो
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • छोटे से बच्चे ने विशालकाय अजगर को हाथ से उठाया
  • वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

Giant Python Video: सांपों की प्रजाति में अजगर बहुत ही खतरनाक होते हैं। अपने शिकार को मारने के लिए यह उसको कुंडली बनाकर खुद के शरीर से लपेट लेते हैं। इसके बाद शिकार जितनी भी हलचल करता है, अजगर की कुंडली उतनी ही कड़ी होती जाती है। इस कारण शिकार का दम घुट जाता है। कई बार तो वह अपने लचीले जबड़े से अपनी बॉडी से कई गुना बड़े जानवरों को भी निगल जाते हैं।

अजगर को देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खस्ता हो जाती है। सोचिए अगर किसी बच्चे ने अजगर को देख लिया तो उसका क्या होगा। इसके बाद भी एक छोटा सा बच्चा एक अजगर को खिलौना समझकर उठा लेता है। वीडियो देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर जमीन पर पड़ा होता है। इस बीच वहां पर एक छोटा सा बच्चा आता है। बच्चे को शायद अजगर की भयावहता का अंदाजा नहीं होता है। इस कारण वह उसके बिल्कुल नजदीक पहुंचा जाता है। देखें वीडियो- 

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो में इसके आगे का दृश्य काफी डरावना है। आप देख सकते हैं कि अजगर के पास पहुंचकर बच्चा वहीं बैठ जाता है और फिर अपने नन्हे हाथों से उठे अपने कंधे तक उठा लेता है। वीडियो को देखकर आपकी सांस ऊपर-नीचे होने लगेगी।दूसरी तरफ इस बच्चे को अजगर से बिल्कुल भी डर नहीं लगता है। यह छोटा सा बच्चा जो काम करता है, उसे करने में बड़े-बड़े और बहादुर लोगों के भी पसीने छूट जाएंगे। आप देख सकते हैं कि बच्चा अजगर को ऊपर तक उठाने की कोशिश करता है। इसके बाद वह उसे अपने गले लगा लेता है। वीडियो देखकर कई लोग थर-थर कांपने पर मजबूर हो सकते हैं। दूसरी तरफ बच्चे को जरा भी डर नहीं लगता है। ऐसा लगता है कि अजगर और बच्चा एक-दूसरे के दोस्त हैं। वीडियो को world_of_snakes_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो जमकर देखा और पसंद किया जा रहा है।