लाइव टीवी

पिता ने रख दिया बच्चे का ऐसा अनोखा नाम, सुनते ही लगाएंगे ठहाके, लेकिन सच्चाई चौंका देगी

Updated Oct 28, 2021 | 17:29 IST

ये मामला इंडोनेशिया का है। जहां एक पिता ने अपने बच्चे का नाम 'ABCDEF GHIJK…'रखा है। सुनकर चौंक गए ना आप? जिसने भी सुना उसके साथ यही हुआ। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर पिता ने क्या सोचकर उसका ये नाम रखा?

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
पिता ने बच्चे का नाम काफी यूनिक रखा...
मुख्य बातें
  • इंडोनेशिया में एक पिता ने बच्चे का अनोखा नाम रख दिया
  • इस बच्चे का नाम ABCDEF GHIJK Zuzu है
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बच्चे का नाम

आमतौर पर जन्म से पहले ही मां-बाप अपने बच्चे के नाम के बारे में सोचने लगते हैं। लड़का होगा तो ये नाम रखेंगे, लड़की होगी तो ये नाम रखेंगे। कुछ लोग नाम को लेकर दूसरों से भी मदद लेते हैं, जिससे वो अपने बच्चे का नाम खास और अलग रख सके। लेकिन, एक पिता ने अपने बच्चे का ऐसा नाम रखा दिया, जिसके बोलते और सुनते ही लोग ठहाके लगाने लगते हैं। हो सकता है आप भी इस बच्चे का नाम सुनकर ठहाके लगाने लगे। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये मामला इंडोनेशिया का है। जहां एक पिता ने अपने बच्चे का नाम 'ABCDEF GHIJK…'रखा है। सुनकर चौंक गए ना आप? जिसने भी सुना उसके साथ यही हुआ। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर पिता ने क्या सोचकर उसका ये नाम रखा? यहां आपको बता दें कि इस बच्चे का पूरा नाम ABCDEF GHIJK Zuzu है। बच्चे की उम्र 12 साल है। इसके नाम का खुलासा उस वक्त हुआ जब वह वैक्सीन लेने गया था। जब उसने अपना नाम बताया तो लोगों को लगा कि वह मजाक कर रहा है। लेकिन, सच तो यही था। 

पिता ने छह साल पहले सोच रखा था नाम

दरअसल, बच्चे के पिता को क्रॉसवर्ड पज्ल्स काफी पसंद है। Zulfahmi ने बताया कि वो बच्चे के पैदा होने से 6 साल पहले से ही इस नाम के बारे में सोच चुके थे। उन्होंने बताया कि उन्हें लिखना पसंद था, यही भी इस यूनिक नाम के पीछे एक कारण था। हैरानी की बात ये है कि वो दूसरे और तीसरे बच्चे का नाम क्रमश: NOPQ RSTUV और XYZ रखना चाहते थे। लेकिन, किसी कारण यह आइडिया बदल दिया। वहीं, लड़के का कहना है कि शुरुआत में स्कूल में दूसरे बच्चे उसका जमकर  मचाक उड़ाते थे। लेकिन, धीरे-धीरे आदत पड़ गई। तो इस बच्चे के नाम के बारे में आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।