लाइव टीवी

Viral: पाकिस्तान की सड़कों पर यूं दौड़ता नजर आया शुतुरमुर्ग, वीडियो देख लोग बोले- 'यहां कुछ भी संभव'

Updated Oct 28, 2021 | 16:03 IST

कभी कोई सोच भी नहीं सकता कि इस तरह शुतुरमुर्ग सड़कों पर मजे से दौड़ सकता है। सड़क पर हर तरफ गाड़ियां चल रही हैं और बीच में शुतुरमुर्ग भी सरपट दौड़ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सड़क पर दौड़ रहा था शुतुरमुर्ग
मुख्य बातें
  • पाकिस्तान से अजीबोगरीब वीडियो आया सामने
  • सड़कों पर यूं दौड़ता नजर आया शुतुरमुर्ग
  • वीडियो देख लोग रह गए हैरान

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के भी कई मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। हालांकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद यूजर्स सोच में पड़ जाते हैं कि क्या सच में ऐसा भी होता है? एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग पाकिस्तान की सड़कों पर गाड़ियों के साथ दौड़ते हुए नजर आया। इस नजारे को देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और जमकर मजे लेते हुए ये भी कह रहे हैं कि यहां कुछ भी हो सकता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो तो कई शेयर होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो देखते ही देखते ही लोगों के बीच छा जाते हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही आप देख लीजिए, आमतौर पर इस तरह की कल्पना कोई नहीं कर सकता है? कभी कोई सोच भी नहीं सकता कि इस तरह शुतुरमुर्ग सड़कों पर मजे से दौड़ सकता है। सड़क पर हर तरफ गाड़ियां चल रही हैं और बीच में शुतुरमुर्ग भी सरपट दौड़ रहा है। कुछ लोग शुतुरमुर्ग को इस तरह दौड़ता देख हैरान रह गए। इतना ही नहीं किसी की भी हिम्मत भी नहीं हुई कि वह शुतुरमुर्ग को बीच सड़क से हटाए। किसी ने इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। देखें वीडियो...

वाह! क्या नजारा है...

अब यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वीडियो को '@Biiiyaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तकरीबन एक लाख लोग इस वीडियो को अब तक देख चुके हैं। वहीं, 33 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। काफी संख्या में लोगों ने मजे लेते हुए वीडियो पर रिएक्शन भी दिए हैं। इतना ही नहीं लोगों को यह भी समझ नहीं आ रहा है कि लाहौर की सड़कों पर यह शुतुरमुर्ग पहुंचा तो कैसे पहुंचा? बहरहाल, सच्चाई जो भी हो लेकिन लोगों को यह वीडियो काफी मजे दे रहा है।