लाइव टीवी

Funny Video: फायर पान खा रही थी लड़की, लेकिन महफिल लूट ले गया ये शख्स, देखें क्या है पूरा मामला?

Updated Oct 19, 2021 | 12:00 IST

Fire Paan Funny Video: वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की बड़े मजे से 'फायर पान' खा रही है। वहीं, पास में खड़े शख्स की हालत 'टाइट' हो गई है। वैसे तो आपने 'फायर पान' वाले कई वीडियो देख होंगे, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बेहद मजेदार है वीडियो...
मुख्य बातें
  • मजे से फायर पान खा रही थी लड़की
  • पास में खड़े शख्स की हालत हो गई खराब
  • लोगों को पसंद आ रहा शख्स का अंदाज

Fire Paan Funny Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें दिल जीतने वाली होती है, तो कुछ चीजों को देखकर लोग दंग  रह जाते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर यकीनन आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, एक लड़की जब फायर पान खा रही थी तो बगल में खड़े शख्स ने जिस तरह के रिएक्शन दिए उसने महफिल लूट लिया।

कुछ लोग जहां किसी खतरनाक काम को बड़े मजे से करते हैं। वहीं, कुछ लोग उसे देखकर ही डर जाते हैं और दूर भागने लगते हैं। इंस्टाग्राम पर 'official_viralclips' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की बड़े मजे से 'फायर पान' खा रही है। वहीं, पास में खड़े शख्स की हालत 'टाइट' हो गई है। वैसे तो आपने 'फायर पान' वाले कई वीडियो देख होंगे, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। देखें वीडियो...

इसे कहते हैं खौफ...

वीडियो में आपने देखा किस तरह एक लड़की मजे लेते हुए फायर पान खा रही है। वहीं, पास में खड़े शख्स भी मुंह खोलते हुए उसे देख रहा होता है। जैसे ही पान लड़की के मुंह में जाता है शख्स डर के मारे अपना मुंह घुमा लेता है। आलम ये है कि शख्स का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और जमकर ठहाके लगा रहे हैं। इस वीडियो को जहां अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। आलम ये है कि अब यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है।