लाइव टीवी

Viral: अब रानू मंडल ने अलग अंदाज में गाया 'बचपन का प्यार', 15 सेकेंड का वीडियो मचा रहा धमाल

Updated Oct 19, 2021 | 13:04 IST

Ranu Mandal Viral Video: 'बचपन का प्यार' गान अब तक लोगों के जेहन में है। छत्तसीगढ़ के रहने वाले सहदेव दिरदो ने इस गाने को गा कर धूम मचा दिया था। रातोंरात सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हो गया और पूरी दुनिया में वह फेमस हो गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
सोशल मीडिया पर एक बार फिर छाई रानू मंडल
मुख्य बातें
  • रानू मंडल का एक और वीडियो वायरल
  • 'बचपन का प्यार' गाना गा कर सोशल मीडिया पर छाई रानू मंडल
  • लोगों को पसंद आ रहा है रानू मंडल का अंदाज

सोशल मीडिया पर 'बचपन का प्यार'  गाने का जलवा अब तक बरकरार है। लोग अपने-अपने अंदाज में इस गाने को गाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी कड़ी में रानू मंडल ने एक बार फिर अलग अंदाज में इस गाने को गाकर धमाल मचा रही हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग रानू मंडल की एक बार फिर तारीफ कर रहे हैं।

'बचपन का प्यार'  गान अब तक लोगों के जेहन में है। छत्तसीगढ़ के रहने वाले सहदेव दिरदो ने इस गाने को गा कर धूम मचा दिया था। रातोंरात सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हो गया और पूरी दुनिया में वह फेमस हो गया। इस गाने से उसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि उसने बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह के साथ अपना बचपन का प्यार गाने को रिकॉर्ड किया। कई लोगों ने इस गाने पर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो गए। अब रानू मंडल इस गाने के जरिए एक बार फिर चर्चा में हैं। पहले वीडियो देखें...

रानू मंडल का वीडियो मचा रहा धमाल

इस वीडियो में रानू मंडल अलग अंदाज में बचपन का प्यार गाना गाते हुए नजर आ रही हैं। रानू मंडल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म से सैकड़ों बार शेयर किया जा चुका है। यूट्यूब पर 'Rondhon Porichoy' ने रानू मंडल का ये वीडियो शेयर किया है। 15 सेकेंड का वीडियो लोगों के बीच फेमस हो गया है। इस वीडियो को अब तक छह लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 11 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो में रानू मंडल लाल टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने जिस अंदाज में इस गाने को गाया है वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। तो आपको रानू मंडल का ये अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।