लाइव टीवी

Video: अंटार्कटिका में बर्फ रनवे पर पहली बार उतरी फ्लाइट, ऐतिहासिका कारनामे का वीडियो वायरल

Updated Nov 25, 2021 | 11:11 IST

पर्यटन के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी Hi Fly ने पहली बार अंटार्कटिका की बर्फ पर एयरबस A340 विमान उतारा। बताया जा रहा है इस फ्लाइट ने 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर से उड़ान भरी थी। तकरीबन 5 घंटे का सफर कर यह विमान अंटार्कटिका में उतरी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
अंटार्कटिका में पहली बार उतरी फ्लाइट
मुख्य बातें
  • इतिहास में पहली बार अंटार्कटिका में उतरी फ्लाइट
  • Hi Fly ने अंटार्कटिका की बर्फ पर एयरबस A340 विमान उतारा
  • विमान को कैप्टन कार्लोस मिरपुरी उड़ाकर अंटार्कटिका पहुंचे थे

अंटार्कटिका के इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा हुआ है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। क्योंकि, जो कारनामा हुआ उसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी। यहां पहली बार बर्फ के रनवे पर कोई विमान उतरा है। जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस कारनामे के वीडियो को शेयर किया जा रहा है।
 
जानकारी के मुताबिक, पर्यटन के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी Hi Fly ने पहली बार अंटार्कटिका की बर्फ पर एयरबस A340 विमान उतारा। बताया जा रहा है कि  Hi Fly 801 की इस फ्लाइट ने 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर से उड़ान भरी थी। तकरीबन 5 घंटे का सफर कर यह विमान अंटार्कटिका में उतरी। वहीं, कुछ समय बाद दोबारा यह विमान अंटार्कटिका से केपटाउन के लिए उड़ान भरी। यहां आपको बता दें कि इसके लिए कफी समय से प्रयोग किया जा रहा था। क्योंकि, यहां हमेशा बर्फ जमी रहती है। लिहाजा, इस काम को अंजाम देना लगभग असंभव माना जा रहा था। तकरीबन दो साल और छह ट्रायल के बाद इस काम को पूरा किया गया।

असंभव काम हुआ संभव

गौरतलब है  कि Hi Fly कंपनी के अनुसार अंटार्कटिका को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। इसी का परिणाम है कि यह प्रयोग किया गया। कंपनी वेट लीज की विशेषज्ञ है। यानी यह एयरक्राफ्ट और एयर क्रू को किराए पर लेती है। इसके इंश्योरेंस, मेंटेनेंस और बाकी लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी भी कंपनी बखूबी निभाती आ रही है। विमान को कैप्टन कार्लोस मिरपुरी उड़ाकर अंटार्कटिका पहुंचे थे। कार्लोस  Hi Fly कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। पायलट ने कहा कि महीनों की तैयारी के बाद लैंडिंग संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि चालक दल के लिए यह दिन काफी लंबा था। लेकिन, इस तरह के ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होना गर्व की बात है। हालांकि, वर्तमान में अंटार्कटिका में कोई हवाई अड्डा नहीं है। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं लोग तस्वीरों को भी शेयर कर रहे हैं।