लाइव टीवी

विदेशी लड़कियां खेल रही थीं वॉलीबॉल, तभी बजने लगा बॉलीवुड गाना; फिर उन्होंने डांस से इंटरनेट पर ढा दिया कहर

Updated Aug 31, 2022 | 10:48 IST

Foreign Girls Dance on Kala Chashma: विदेशी लड़कियों ने वॉलीबॉल खेलते समय काला चश्मा ट्रेंड को फॉलो कर इंटरनेट पर आग लगा दी है। इन लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
काला चश्मा ट्रेंड
मुख्य बातें
  • विदेशी लड़कियों ने फॉलो किया काला चश्मा ट्रेंड
  • वॉलीबॉल खेलते समय किया गर्दा उड़ाने वाला डांस
  • वीडियो देखकर खुश हो जाएगा दिल

Foreign Girls Dance on Kala Chashma: पिछले कई दिनों से इंटरनेट पर 'काला चश्मा' ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड को हर कोई फॉलो कर रहा है। जिसे देखो वही इस गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। भारत ही नहीं, विदेशों में भी इस ट्रेंड को लोग जमकर फॉलो कर रहे हैं और अपने डांस से गर्दा उड़ा रहे हैं। अब विदेशी लड़कियों ने वॉलीबॉल खेलते समय इस ट्रेंड को फॉलो कर इंटरनेट पर आग लगा दी है। इन लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो की शुरुआत में आपको नीली जर्सी पहने एक खिलाड़ी दिखाई देगी। जो अन्य खिलाड़ियों को गेंद पास करने के लिए तैयार होती है। आप देख सकते हैं कि वह अपने साथी खिलाड़ी की तरफ आने वाली वॉलीबॉल पास करती है। इसके बाद वह खिलाड़ी दूसरी टीम की तरफ स्मैश करने के लिए अपने तीसरे साथी खिलाड़ी को बॉल पास करती है। इसी मोमेंट को तीसरी खिलाड़ी एक मजेदार मोड़ देती है। देखें वीडियो- 

काला चश्मा ट्रेंड

आप देख सकते हैं कि वह गेंद को मिस कर देती है और पेट पर हाथ रखकर फर्श पर रोल करती है। पहले तो ऐसा लगता है कि वह किसी तरह के दर्द में है। हालांकि, अगले ही सेकंड वह खिलाड़ी दूसरी टीम के खिलाड़ियों के साथ काला चश्मा गाने पर थिरकने लगती है। आप देख सकते हैं कि वह इस ट्रेंड का सबसे बेहतरीन मूव्स करती है और जोर-जोर से अपनी कमर हिलाती है। जबकि बाकी खिलाड़ी डांस में उसका साथ देते हैं।

वीडियो को _wholesomememeworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से 12 अगस्त को शेयर किया गया था। अब यह वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा है। बता दें कि सबसे पहले नॉर्वेयिन डांस ग्रुप (Norwegian dance group) ने अपने एक दोस्त की शादी में इस गाने पर शानदार डांस मूव्स दिखाया था। इसके बाद यह गाना और उनका डांस मूव्स सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया।