लाइव टीवी

हाहाकारी डांस करते-करते लड़की ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख खुली रह गई लोगों की आंखें

Updated Sep 21, 2021 | 16:20 IST

Girl Funny Dance Video: एक लड़की ने जिस तरह से डांस किया उसे देखकर लोग दंग रह गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
लड़की ने किया जबरदस्त डांस...
मुख्य बातें
  • लड़की ने डांस से मचाया गदर
  • हाहाकारी डांस देख दंग रह गए लोग
  • वीडियो देख लोग नहीं रोक पा रहे हंसी

Girl Funny Dance Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप एक्टिव हैं, तो आपको काफी मजेदार-मजेदार चीजें देखने को मिल जाएगी। कई बार तो ऐसे वीडियो को देखने को मिल जाते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ को देखते ही हमारी हंसी छूट जाती है और कई बार हम इस तरह के वीडियो को बार-बार देख कर अपना मन बहलाते रहते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो लोगों के बीच शेयर किया गया है, जिसमें एक लड़की ने 'हाहाकारी' डांस करते-करते जो किया उसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शादियों के, डांस के, अजीबोगरीब स्टंट के, जुगाड़ के मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं और उन पर लाखों-करोड़ों में व्यूज आते हैं। इसी कड़ी में लड़की का एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें वह काफी जोश में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं पहले वह स्टेज पर डांस करती रहती है। डांस करते-करते वह नीचे गिर पड़ती है। फिर नीचे में वह जिस अंदाज में डांस करती है उसने लोगों को हैरान कर दिया। देखें वीडियो...

डांस से लड़की ने मचाया गदर...

जिस तरह से लड़की ने डांस किया उसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। आलम ये है कि लड़की का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bhutni_ke_memes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ये हाहाकारी डांस आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।