लाइव टीवी

Viral Video: घूंघट में 'महिला' डांस से मचा रही थी गदर! पल्लू हटते ही उड़ गए सबके होश

Updated Sep 27, 2021 | 12:16 IST

Funny Dance Video: एक 'महिला' घूंघट में मस्त होकर डांस कर रही थी। लेकिन, जैसे ही घूंघट हटा लोगों को को 440 वोल्ट का झटका लगा! अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ओ भाई क्या झोल है...
मुख्य बातें
  • घूंघट में मस्त होकर डांस कर रही थी महिला!
  • घूंघट हटते ही चौंकाने वाली सच्चाई आई सामने
  • वीडियो देख छूट रही लोगों की हंसी

Funny Dance Video:  आज कल फेमस होने के लिए लोग क्या-क्या जतन नहीं करते? कई बार तो लोग ऐसी-ऐसी अजीबोगरीब हरकतें करते हैं, जिसकी सच्चाई जानकर होश उड़ जाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिलती है, तो कईयों का मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपकी 'बोलती' बंद हो जाएगी और जमकर ठहाके लगाएंगे। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और इस इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

पहली नजर में यह वीडियो आपको काफी सामान्य लगेगा। लेकिन, जैसे ही सच्चाई सामने आएगी एक पल के लिए आप जरूर चौंक जाएंगे। इतना ही नहीं हो सकता है अपनी जगह से उछल भी जाएं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है? तो हम आपको बता दें कि वीडियो में एक 'महिला' घूंघट में जबरदस्त तरीके से ठुमके लगा रही है। लेकिन, जैसे ही घूंघट उठता है सब चौंक जाते हैं। क्योंकि, वह महिला नहीं बल्कि पुरुष है। साड़ी पहनकर उसने जिस अंदाज में खुद को तैयार किया है उससे सब धोखा खा गए। लेकिन, वीडियो देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। देखें वीडियो...

वीडियो देख लगेगा जोर का झटका...

वीडियो देखकर जरूर आपको भी झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे लोगों में 'टैलेंट' कूट-कूट भरे हैं। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'official_viralclips' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक सैकड़ों लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं और वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।