लाइव टीवी

Viral Video: मस्त होकर डांस कर रही थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा देख भौचक्के रह गए लोग

Updated Oct 22, 2021 | 11:53 IST

Funny Dance Viral Video: आज कल फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के वीडियो बनाते हैं। कई बार तो लोग काफी अजीबोगरीब हरकतें तक कर देते हैं। एक महिला ने भी कुछ ऐसा किया, लेकिन उसके साथ जो हुआ उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
महिला के साथ तो खेल हो गया...
मुख्य बातें
  • मजे लेकर डांस कर रही थी महिला
  • डांस करते हुए महिला का निकल गया विग
  • वीडियो देख जमकर ठहाके लगा रहे लोग

Funny Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामलों को देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। क्योंकि, डांस करते हुए महिला के साथ जो हुआ उसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खली रह गई और जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

आज कल फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के वीडियो बनाते हैं। कई बार तो लोग काफी अजीबोगरीब हरकतें तक कर देते हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक महिला मजे लेते हुए डांस कर रही हैं। डांस के दौरान वह एक से एक मजेदार मूव्स भी कर ही है, जिससे लोग इंप्रेस हो सके। लेकिन, अचानक कुछ ऐसा होता है जिससे महिला भी घबरा जाती है और लोग भी दंग रह जाते हैं। देखें वीडियो...

जब सच से हुआ सामना...

जिस तरह से महिला विग लगाकर डांस कर रही थी उससे अंदाज नहीं था कि राज खुल जाएगा। लेकिन, जोश में आकर महिला ने तेजी दिखा दी और फिर सारी सच्चाई सामने आ गई। इतना ही नहीं महिला खुद भी बाद में जमकर ठहाके लगाने लगी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Ffs_OMG' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 52 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 13 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए काफी संख्या में लोगों ने वीडियो पर रिएक्शन भी दिए हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।