लाइव टीवी

Funny Video: इस लड़के ने गूगल से लिए ऐसे मजे, सवाल सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

Updated Dec 30, 2021 | 18:10 IST

Funny Video: ये तो हम सब जानते हैं कि वॉयस असिस्टेंट के जरिए लोग बोलकर गूगल पर कुछ भी सर्च कर सकते हैं। लेकिन, एक लड़के ने इस फीचर से इस तरह मौज ली कि आपका दिमाग भी चकरा जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
गूगल से मजे...
मुख्य बातें
  • लड़के ने गूगल से ली फिरकी...
  • वॉयस असिस्टेंट से किया मजेदार सवाल
  • वीडियो देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी

दुनिया में नई-नई तकनीक आने से हमारे जीनव में काफी कुछ बदलाव हुए हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन तकीनक से ही मौज ले लेते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक लड़का गूगल के वॉयस असिस्टेंट से ही मजे ले रहा है। आलम ये है कि लड़के का अंदाज देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कि वॉयस असिस्टेंट के जरिए लोग बोलकर गूगल पर कुछ भी सर्च कर सकते हैं। लेकिन, एक लड़के ने इस फीचर से इस तरह मौज ली कि आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़का बड़े मजे से लेटा हुआ है और उसके हाथ में मोबाइल फोन है। फोन पर वह एक गाना सर्च करना चाहता है। लिहाजा, वह वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल करता है। माइक के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद वह सर्च के लिए जो चीजें गूगल से कहता है उसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। देखें वीडियो...

गूगल से मौज..

वीडियो में आपने देखा किस तरह वह गूगल से कहता है कि चांदनी चांद से होता है सितारों से नहीं, मोहब्बत एक से होता है हजारों से नहीं वो वाला वीडियो दिखाएं। यकीन इस सवाल को सुनकर किसी का भी दिमगा चकरा जाए फिर गूगल क्या है? अब इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'bhutni_ke_memes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 23 सेकेंड का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देख रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे भी ले रहे हैं।