लाइव टीवी

Funny Video: ऊंट के साथ मजे लेना शख्स को पड़ गया भारी, अंजाम देखकर रह जाएंगे दंग?

Updated Apr 29, 2022 | 17:57 IST

Camel Funny Video: रेगिस्तान में एक शख्स ऊंट के साथ जा रहा था। लेकिन, अगले ही पल शख्स एक गाड़ी में बैठ गया और ऊंट को भी बांधकर ले जाना चाहता था। लेकिन, ऊंट ने शख्स की ही हालत खराब कर दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ऊंट ने शख्स की बजा दी बैंड...
मुख्य बातें
  • ऊंट को कार से बांधकर लेकर जाना चाहता था शख्स
  • लेकिन ऊंट ने पूरा गेम पलट दिया और शख्स की हालत खराब हो गई
  • वीडियो देखकर लोग जमकर लगा रहे हैं ठहाके

Camel Funny Video: सोशल मीडिया (Social media) पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते हैं। जिनमें सैकड़ों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। क्योंकि, एक शख्स ऊंट के साथ मजे ले रहा था लेकिन ऊंट ने शख्स की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

आमतौर पर ऊंट का स्वभाव काफी शांत होता है। लोग मजे से ऊंट की सवारी करते हैं। लेकिन, जब ऊंट अपने पर आता है तो बवाल ही मचाता है। अब वायरल वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, एक शख्स रेगिस्तान में ऊंट के साथ आराम से जा रहा होता है। ऊंट भी शख्स के साथ मजे में चल रहा होता है। तभी एक गाड़ी वहां पहुंच जाती है और शख्स के बगल में आकर रुक जाती है। शख्स गाड़ी का दरवाजा खोलता है और उसमें बैठने लगता है। लेकिन, उसने एक गलती कर दी शख्स ऊंट को भी कार में बांधकर ले जाना चाहता था। लेकिन, पूरा गेम ही पलट गया और शख्स की क्या हालत हुई वीडियो में देख लें...

ये भी पढ़ें -  Viral: बारातियों ने असली कोबरा के साथ किया नागिन डांस, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

ऊंट ने तो शख्स के साथ खेल कर दिया...

तो देखा किस तरह शख्स पलक झपकते ही गाड़ी से बाहर पहुंच गया। वीडियो देखकर आपको जरूर हंसी आ रही होगी। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'meemlogyandghantaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। दिन बनाने वाले इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, 61 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऊंट के साथ पैदल चलो'। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' बेचारे की तो बैंड बज गई'। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।