लाइव टीवी

Rishikesh Rafting : ऋषिकेश में राफ्टिंग कर रही लड़कियां गंगा में गिरीं, सेना के जवानों ने बचाया Video

Updated Apr 29, 2022 | 22:57 IST

Rishikesh Rafting : ऋषिकेश में राफ्टिंग कर रही दो लड़कियों को सेना के जवानों ने डूबने से बचा लिया। दरअसल,  ऋषिकेश के फूल चट्टी के पास राफ्टिंग कर रही लड़कियां अपने रॉफ्ट से नदी में गिर गईं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
राफ्टिंग कर रही लड़कियां गंगा में गिरीं, सैनिकों ने बचाया।

Rishikesh Rafting : ऋषिकेश में राफ्टिंग कर रही दो लड़कियों को सेना के जवानों ने डूबने से बचा लिया। दरअसल,  ऋषिकेश के फूल चट्टी के पास राफ्टिंग कर रही लड़कियां अपने रॉफ्ट से नदी में गिर गईं। इससे पहले कि वे नदी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहाकर ले जाता। नदी किनारे मौजूद सेना के जवानों ने उन्हें बचा लिया। भारतीय सेना ने लड़कियों के बचाने का वीडियो जारी किया है। वीडियो से जाहिर है कि सेना के जवानों ने अगर तत्परता नहीं दिखाई होती तो दोनों लड़कियां डूब जातीं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 

ऋषिकेश में राफ्टिंग करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऋषिकेश में राफ्टिंग अन्य जगहों की तुलना में काफी सुरक्षित मानी जाती है।