लाइव टीवी

Viral: रस्म निभाते-निभाते 'देवर-भाभी' ने एक-दूसरे की कर दी जमकर पिटाई, देखें मजेदार वीडियो

Updated Aug 29, 2021 | 07:50 IST

Devar Bhabhi Funny video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रस्म निभाने के दौरान देवर-भाभी एक दूसरे की पिटाई कर रहे हैं। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
क्या सीन है भाई...
मुख्य बातें
  • 'देवर-भाभी' का मजेदार वीडियो वायरल
  • रस्म निभाने के दौरान दोनों एक-दूसरे की कर रहे पिटाई
  • वीडियो देख लोगों की छूट जा रही हंसी

Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता? कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। जिन्हें यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर काफी हैरानी भी होती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें 'देवर-भाभी' के बीच एक रस्म निभाई जा रही है। रस्म निभाने के दौरान दोनों जिस तरह से एक-दूसरे को पीटते हैं उसे देखकर लोगों को हंसी भी आ रही है और हैरानी भी हो रही है। आलम ये है कि जहां कुछ लोग वीडियो पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ उसकी आलोचना भी कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया की 'दुनिया' में आपको हर तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। आज कल इस प्लेटफॉर्म पर शादियों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो आपको दिख जाएंगे। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ऐसा कमाल करते हैं, जिन्हें यूजर्स काफी पसंद करते हैं। जबकि, कई बार दोस्त-यार महफिल लूट जाते हैं। लेकिन, आज जो हम आपको वीडियो दिखाने जा रहे हैं उसमें एक रस्म निभाई जा रही है। जिसमें 'देवर-भाभी' एक-दूसरे को डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। लेकिन, मजाक-मजाक में दोनों एक-दूसरे को जिस तरह से पिटाई कर रहे हैं उसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। इतना ही रस्म में मौजूद ठहाके लगा रहे हैं। तो देखें ये मजेदार वीडियो...

रस्म के नाम पर पिटाई...

वीडियो देखकर आपको भी हंसी आ रही होगी और हैरानी हो रही होगी। इतना ही नहीं सोच रहे होंगे कि रस्म निभाने के दौरान तो भाई खेल हो गया। अब ये वीडियो लोगों का काफी मनोरंजन कर रहा है। हालांकि, कुछ लोग इस पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि रस्म के नाम पर ये जो हो रहा है वो ठीक नहीं है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।