लाइव टीवी

Viral Video: बंदर ने कुछ इस तरह लगाया मास्क, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Updated Aug 25, 2021 | 10:00 IST

Monkey Funny Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर मास्क लगाते हुए नजर आ रहा है। बंदर का यह अंदाज लोगों का काफी पसंद आ रहा है। साथ ही हंसी भी छूट रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बंदर ने तो कमाल कर दिया...
मुख्य बातें
  • बंदर ने जीता लोगों का दिल
  • फनी अंदाज में लगाया फेस मास्क
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Monkey Funny Video: इन दिनों पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है। इस वायरस से बचने के लिए लोगों से मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है, जिससे संक्रमण ज्यादा ना फैले। हालांकि, कोरोना वायरस और मास्क को लेकर सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो भी शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है और सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर यकीनन आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। 

आमतौर पर आपने बंदरों को उछल-कूद करते हुए देखा होगा। चीजों को बर्बाद करते हुए देखा होगा। लेकिन, पहली बार बंदर मास्क लगाए हुए नजर आ रहा है। आप सोच रहे होंगे बंदर और मास्क ये कैसे हो सकता है? इस वीडियो को देखने के बाद आपका कन्फ्यूजन दूर हो जाएगा। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं एक छोटा बंदर हाथ में काले रंग का मास्क लिए हुए है। उस मास्क को वह कभी नाक पर लगाता है, तो कभी आंख पर तो कभी मुंह पर। वहीं, कभी हाथ में मास्क को लेकर वह देखता है। बंदर का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखें मजेदार वीडियो...

दिन बनाने वाला वाला वीडियो...

इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। अब यह वीडियो वायरल होने लगा है। इस वीडियो को अब तक 35 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, तकरीबन तीन हजार लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' यह बंदर तो काफी तेज है'। एक यूजर ने लिखा, ' इसे पता है कि जानवर से ज्यादा खतरनाक इंसान होता है'।