लाइव टीवी

Viral Video: सुबह-सुबह किचन में कॉफी बना रहा था शख्स, तभी सामने आ गया 'बब्बर' शेर, देखें फिर क्या हुआ?

Updated Aug 25, 2021 | 10:50 IST

Lion Viral Video: एक शख्स किचन में कॉफी बना रहा था। तभी खिड़की के बाहर एक शेर आ धमका। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
खिड़की के बार दिखा शेर...
मुख्य बातें
  • किचन में कॉफी बना रहा था शख्स
  • अचानक खिड़की के बाहर दिखा शेर
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Lion Viral Video:  सोशल मीडिया पर वैसे तो जानवरों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। लोगों को यकीन नहीं होते रहता है कि सच में ऐसा भी हो सकता है? एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच घूम रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सुबह-सुबह किचन में कॉफी बना रहा होता है, लेकिन अचानक उसके सामने एक 'बब्बर' शेर आ जाता है। इसके बाद शख्स ने जो किया उसे देखकर एक पल के लिए आप जरूर चौंक जाएंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

जरा सोचिए, जिस शेर का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, शेर सुबह-सुबह किचन की खिड़की के सामने आ जाए तो क्या हालत होगी? जाहिर सी बात किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इतना ही नहीं कई लोग तो डर के मारे कांपने लगेंगे। लेकिन, इस शख्स की बहादुरी देखकर आप चौंक जाएंगे। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं शख्स सुबह-सुबह किचन में कॉफी बना रहा है अचानक सामने खिड़की के बाहर उसे शेर नजर आ गया। इतना ही नहीं शख्स को देखकर शेर दहाड़ने लगता है। लेकिन, शख्स उल्टा उसका मजाक उड़ाने लगता है। उसे इधर-उधर घुमाने की कोशिश करता है। शख्स ये भी कहता है बहुत अजीब शेर है ये भाई...। देखें वीडियो

दिल थामकर देखें वीडियो

वीडियो देखकर आप भी 'हिम्मत की दाद' दे रहे होंगे। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। लाखों की संख्या में लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और इस वीडियो पर काफी मजेदा-मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को देखकर जहां हैरान हैं। वहीं, वाइल्ड लाइफ लवर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वीडियो पर जमकर मजे भी ले रहे हैं।