लाइव टीवी

Viral Video: साइकिल पर आंटी के साथ जा रहे थे अंकल, फिर हुआ कुछ ऐसा हंसे बिना आप नहीं रह सकते

Updated Aug 26, 2021 | 11:58 IST

Viral Funny Video: एक अंकल आंटी के साथ साइकिल से जा रहे थे। लेकिन, एक कुत्ते को देखकर दोनों डर गए। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अंकल-आंटी के साथ खेल हो गया..
मुख्य बातें
  • साइकिल से जा रहे थे अंकल-आंटी
  • अचानक कुत्ते को देखकर डर गए अंकल
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Viral Funny Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। लेकिन, इस वीडियो को अंत तक आपको जरूर देखा करना पड़ेगा। क्योंकि, इसका 'क्लाइमेक्स' बेहद लाजवाब है। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं और काफी मजेदार-मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वैसे तो आपको कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इतना ही नहीं  इस तरह के वीडियो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इस वीडियो के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। क्योंकि, 'अंकल-आंटी' के साथ जो हुआ उसे देखकर लोगों को तो जमकर हंसी आ रही है। लेकिन, वो इस हादसे को शायद ही कभी भूल पाए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अंकल आंटी को साइकिल पर बिठाकर बड़े आराम से जा रहे होते हैं। तभी उन्हें कुछ ऐसा दिख जाता है जिससे अंकल तेजी से साइकिल चलाने लगते हैं। बाद में पता चलता है कि वह कुत्ता होता है। अंकल डर के कारण तेजी से साइकिल भगाने लगते हैं और कुछ दूर जाकर वह काफी घबरा जाते हैं, उसके बाद जो होता है खुद वीडियो में देख लें...

दिन बना देगा वीडियो...

वीडियो देखकर यकीनन आप भी जोर-जोर से ठहाके लगा रहे होंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसकी हंसी रोके नहीं रुक रही है। वहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'chutiyapa'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और मजे लेते हुए यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, '  बुद्धि काफी तेजी है'। किसी का कहना है कि अरे इनके साथ तो खेल हो गया।