लाइव टीवी

लड़की की गोद में अजगर! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश [Video] 

Updated Oct 02, 2021 | 14:17 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की की गोद में अजगर को देखा जा रहा है। हालांकि लड़की के चेहरे पर किसी तरह का खौफ नहीं है और आराम से अपना फोन देख रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
लड़की की गोद में अजगर! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

जकार्ता : सोशल मीडिया पर कई बार ऐसा वीडियो सामने आता है, जो होश उड़ा देने वाला होता है। अब एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो होश उड़ा देने वाला है। वीडियो में एक लंबे-चौड़े मोटे-ताजे अजगर को एक लड़की की गोद में आराम फरमाते देखा जा रहा है, जबकि वह लड़की अपने हाथ में लिए मोबाइल फोन में मशगूल नजर आ रही है। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्‍शन दिए हैं।

यह बेहद डरावना वीडियो इंस्‍टाग्राम पर yournaturegram अकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक 13.5 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट लिख रहे हैं। किसी ने अजगर को यूं गोद में रखने को लड़की की बेवकूफी बताया है तो एक यूजर ने यह भी लिखा है कि एक दिन यही अजगर उसे खा जाएगा। एक शख्‍स ने लिखा है, 'मुझे नहीं लगता यह तुम्‍हारा दोस्‍त है।'

डरावना वीडियो

इस वीडियो की लंबाई करीब 20 फुट बताई जा रही है। वीडियो देख लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं। इसमें अजगर चलता-फिरता भी नजर आ रहा है। जहां इंटरनेट पर लोग इसे देखकर सहम रहे हैं और लड़की की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं, वहीं वीडियो में नजर आ रही लड़की इन सबसे बिल्‍कुल बेपरवाह उसे अपने किसी पालतू जानवर की तरह दुलारती और अपने फोन में बिजी नजर आ रही है।

यह वीडियो इंडोनेशिया के एक इलाके का बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में अभी पुष्टि नहीं हुई है। यहां यह भी गौरतबल है कि सांपों को देखकर जहां अच्‍छे-अच्‍छों के होश उड़ जाते हैं, वहीं दुनिया में बहुतेरे लोग ऐसे भी हैं, जो सांपों को पालते हैं। इसके लिए विशेष सावधानियां भी बरतते हैं और विशेषज्ञों की सलाह पर अमल करते हैं।