लाइव टीवी

Funny Video: गमला चुराने पहुंची थी लड़की लेकिन खुद ही कर बैठी भारी गलती, सड़क पर गिरी औंधे मुंह

Updated Sep 12, 2022 | 06:00 IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्कूटी से कहीं जा रही होती है। इस दौरान उसे सड़क के किनारे एक खूबसूरत सा गमला दिखता है। इसके बाद वह इस गमले को चुराने का प्लान बनाती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
स्कूटी में लड़की
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • सड़क किनारे रखा गमला चुराने पहुंची थी लड़की
  • खुद ही नहीं रख पाई स्कूटी पर बैलेंस

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें देखकर लोगों को मजा ही आ जाता है। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां रोजाना बड़ी संख्या में फनी वीडियोज अपलोड और शेयर किए जाते हैं। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें एक बार देखने के बाद हंसते-हंसते पेट फूल जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्कूटी से कहीं जा रही होती है। इस दौरान उसे सड़क के किनारे एक खूबसूरत सा गमला दिखता है। इसके बाद वह इस गमले को चुराने का प्लान बनाती है। आप देख सकते हैं कि लड़की स्कूटी को गमले की तरफ ले जाती है। इसके बाद स्कूटी रोककर उसे चोरी करने के लिए अपने हाथ नीचे ले जाती है। यहीं पर लड़की से एक गलती हो जाती है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आपको हंसी आ जाएगी। देखें वीडियो- 

वीडियो देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे

वीडियो देखकर आप अपना पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। चंद सेकंड के इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक भी कर लिया है। आप देख सकते हैं कि जब लड़की गमले के करीब पहुंचती है तो गलती से स्कूटी को रेस दे देती है। इसके बाद लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है। फिर वह आगे जाकर धड़ाम से गिरती है। लड़की औंधे मुंह सड़क पर गिरती है। वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।