लाइव टीवी

खाली ऑफिस में अकेली लड़की कर रही थी कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर वीडियो हो गया वायरल

Updated Dec 07, 2021 | 15:44 IST

ऑफिस खाली है और लड़की ऑफिस के अंदर साफ-सफाई कर रही है। सफाई करते-करते लड़की अचानक डांस करने लगती है। लड़की अलग-अलग हिस्से में जाकर सफाई करती है और फिर डांस करने लगती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
लड़की का अंदाज देख दंग रह गए लोग
मुख्य बातें
  • खाली ऑफिस में लड़की ने मचाया धमाल
  • सफाई करते-करते डांस करने लड़की
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को हंसी भी आ रही है और हैरानी भी हो रही है। क्योंकि, इस वीडियो में एक लड़की ने खाली ऑफिस में ऐसा धमाल मचाया जिसे देखकर लोग दंग रह गए। वहीं, लड़की की हरकत कैमरे में कैद हो गई और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

हर इंसान को कुछ अलग करने का शौक होता है। कुछ लोग टैलेंट को लोगों के सामने दिखाते हैं, जबकि कुछ लोग उसे खुद तक सीमित रखते हैं और अकेले में उसे एंजॉय करते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं ऑफिस खाली है और लड़की ऑफिस के अंदर साफ-सफाई कर रही है। सफाई करते-करते लड़की अचानक डांस करने लगती है। लड़की अलग-अलग हिस्से में जाकर सफाई करती है और फिर डांस करने लगती है। लड़की का अंदाज देखकर एक पल के लिए लोग दंग रह गए। तो आप भी देखें वीडियो...  

लड़की ने मचाया धमाल

लड़की जब डांस कर रही थी तो अचानक एक शख्स वहां पहुंच गया और उसे डांस करते हुए देख लिया। लेकिन, लड़की का डांस CCTV कैमरे में कैद हो गया। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वीडियो को '@lov4itzy' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 15 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, वीडियो पर लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं।