लाइव टीवी

साड़ी पहनकर बैकफ्लिप मारने वाली लड़की ने अब होली पर मचाया धमाल, ये नया वीडियो हो रहा वायरल

Updated Mar 29, 2021 | 11:36 IST

साड़ी पहनकर बैकफ्लिप मारने वाली लड़की का अब एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो होली के पर्व के लिए खास तौर पर शेयर किया गया है।

Loading ...
पारुल अरोड़ा

कुछ महीने पहले जिम्नास्ट पारुल अरोड़ा का बैकफ्लिप मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। उनके वीडियो को जिसने भी देखा था, वो हैरान रह गया। दरअसल, लोग ज्यादातर स्पोर्ट्स वियर का इस्तेमाल करते हुए बैकफ्लिप करते हैं, लेकिन पारुल ने पारंपरिक साड़ी में ऐसा कर सभी को चौंका दिया। वह अब सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके नए वीडियो को लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पारुल का होली पर नया वीडियो आया है, जो जमकर धमाल मचा रहा है। वीडियो में वह बैकफ्लिप के दौरान रंगों को उड़ाते हुए नजर आ रही है। 

पार्क में किए बैक टू बैक बैकफ्लिप

पारुल ने अपना नया वीडियो आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शिल लिखा, 'इंस्टाग्राम परिवार को होली की शुभकामनाएं।' वीडियो में देखा जा सकता है कि पारुल किसी पार्क में हैं और वहां वह बैक टू बैक कई बैकफ्लिप लगा रही हैं। वीडियो में उनका वही पुराना बेबाक और निडर अंदाज है। इसके अलावा पारुल पार्क में मौजूद बेंच पर से एक बैकफ्लिप करते हुए दिखाई देती हैं। इस दौरान वह अपने हाथों से हवा में रंगों को उड़ाती हैं, जिसका दुश्य बेहद मनमोहक जान पड़ता है। 

दिलचस्प बात यह है कि होली से एक दिन पहले पारुल अरोड़ा का एक वीडियो इंस्टाग्राम ने अपने आधिकारिक अकाउंट से भी शेयर किया था।  इंस्टाग्राम ने इस वीडियो के साथ लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा था, जिसमें होली की शुभकामनाएं दी गई थीं। साथ ही पारुल द्वारा कही बात का भी जिक्र किया गया था। पारुल ने कहा था कि मैं आमतौर पर परिवार के साथ होली मनाती हूं। दोस्तों के साथ कम ही मनाती हूं। लेकिन इस बार हमें सुरक्षित रहना होगा और सभी के साथ जश्न नहीं मनाना होगा।