लाइव टीवी

Delhi Weather:दिल्ली में मार्च में ही पारा पहुंचा 40 के पार, टूटा 76 बाद गर्मी का रिकॉर्ड-PICS

Updated Mar 30, 2021 | 08:47 IST

Highest Temperature in Delhi:दिल्ली में सोमवार को 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, 76 साल बाद ये पहला मौका था जब मार्च के महीने में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Loading ...
दिल्ली की गर्मी ने तो अभी से मार्च के महीने में ही सबके पसीने छुड़ा दिए हैं
मुख्य बातें
  • दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • दिल्ली का यह तापमान 76 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक है
  • दिल्ली में 29 मार्च 1973 को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

नयी दिल्ली: होली पर तो इस बार गर्मी (Delhi Hot Temprature) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है मार्च के महीने ने ही मई-जून वाली गर्मी का अहसास होने लगा, सोमवार को दिल्ली में जो तापमान रिकॉर्ड किया गया, उसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, दिल्ली में होली के दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 76 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक है। IMD ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। यह 31 मार्च 1945 के बाद से सबसे गर्म दिन था, जब अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले तीन से चार दिनों से हवा की गति कम होने और आसमान साफ होने के चलते कड़ी धूप निकलने को लेकर अधिक तापमान दर्ज किया गया, दिल्ली में 29 मार्च 1973 को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मार्च में तीसरा सबसे गर्म दिन था।

आईएमडी ने कहा कि नजफगढ़, नरेला, पीतमपुरा और पूसा में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, 41.7 डिग्री सेल्सियस, 41.6 डिग्री सेल्सियस और 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है।

और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तब उसे ‘लू’ घोषित किया जाता है। वहीं, तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाने पर प्रचंड लू की घोषणा की जाती है।

मौसम विभाग के मुताबिक  कहा कि मंगलवार को 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने से अधिकतम तापमान घट कर करीब 38 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। 

वहीं, मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए 'आरेंज अलर्ट' जारी करते हुए इन पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ वर्षा और बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने दो अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में तेज वर्षा होने का भी पूर्वानुमान किया है।