लाइव टीवी

खतरनाक किंग कोबरा को Kiss करने के लिए लड़की ने आगे बढ़ाया मुंह, Video में देखें फिर क्या हुआ

Updated Aug 13, 2022 | 06:00 IST

Snake Kiss Video: एक लड़की ने बड़े आराम से अपना मुंह आगे करके सांप के मुंह पर Kiss करती दिखाई दे रही है। सोचिए अगर गलती से सांप ने भी लड़की को Kiss कर लिया होता तो क्या होता?

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सांप का वीडियो
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • खतरनाक किंग कोबरा को लड़की ने किया Kiss
  • वीडियो देखकर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

Snake Kiss Video: सांप एक ऐसा जीव है, जिसे Kiss करने के बारे में सोचकर ही रूह कांप जाती है। पहले तो सांप का नाम सुनकर ही रोंगटे खड़े होते हैं, ऊपर से उसे Kiss करने के बारे में सोंचना भी रूह कंपाने वाला है। दूसरी तरफ एक लड़की ने बड़े आराम से अपना मुंह आगे करके सांप के मुंह पर Kiss कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में लड़की की दिलेरी देखकर लोगों ने अपने दांतों तले उंगली दबा ली। सोचिए अगर गलती से सांप ने भी लड़की को Kiss कर लिया होता तो क्या होता?

वीडियो देखकर उड़ जाएगी रातों की नींद

वीडियो सामने आने के बाद लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। दरअसल, सांप नाम सुनकर ही कई लोगों की रातों की नींद उड़ जाती है। सांप इस धरती पर पाया जाने वाला ऐसा जीव है, जिसके बारे में सोंचकर ही बड़े-बड़े दिग्गजों की हालत पतली हो जाती है। इस दुनिया में पाए जाने वाले विषैले जीवों में सांप सबसे अग्रणी नंबर के जीवों में शामिल होता है। इस धरती पर पाए जाने वाले कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं कि अगर वह किसी को डस लें तो इंसान पानी भी न मांगे। देखें वीडियो- 

वीडियो देखकर लोगों के उड़ गए होश

दूसरी तरफ जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें एक लड़की बड़े आराम से नीचे बैठकर एक खतरनाक किंग कोबरा को किस करती दिखाई दे रही है। इस दौरान लड़की बहुत ही सामान्य नजर आती है। उसके चेहरे पर तनिक भी डर नजर नहीं आता है। सोशल मीडिया पर इस अविश्वसनीय वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के दिल की धड़कन बढ़ गई है। आप देख सकते हैं कि लड़की लोगों की भीड़ के सामने किंग कोबरा को किस करने की कोशिश कर रही है। उसके हाथ में एक काला कपड़ा दिखाई दे रहा है। इसी कपड़े से लड़की सांप का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। वीडियो को world_of_snakes_ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है।