लाइव टीवी

Optical Illusion: चील जैसी शार्प नजर वाले भी नहीं ढूंढ पाए झाड़ी में छिपा चीता, क्या आपको नजर आया?

Updated Aug 13, 2022 | 08:00 IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में झाड़ी में दो हिरन खड़े नजर आ रहे हैं। हिरणों के बीच ही एक चीता झाड़ी में छिपा हुआ खड़ा है। आपको इस चीते को ढूंढकर बताना है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPeople
ऑप्टिकल इल्यूजन
मुख्य बातें
  • आंखों को धोखा देने वाली तस्वीर आई सामने
  • झाड़ी के बीच छिपा है एक खूंखार चीता
  • चीता को ढूंढने में लोगों के दिमाग का हुआ दही

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों को धोखा देने वाली बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। इनमें कुछ न कुछ ऐसा छिपा होता है, जिसे ढूंढने में लोगों की हालत खराब हो जाती है। इंटरनेट पर एक बार फिर ऐसी ही एक तस्वीर ने धूम मचाई है। यह तस्वीर एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया था। इस तस्वीर में एक घात लगाए चीते की तलाश करना है।

तस्वीर को 40 साल के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर रिचर्ड कॉस्टिन ने कई दिनों की मेहनत के बाद अपने कैमरे में कैद किया था। इस तस्वीर में चीता घात लगाकर शिकार के इंतजार में बैठा हुआ है। तस्वीर मसाई मारा के मैदानी इलाके का है। जहां हिरनों का एक झुंड नजर आ रहा है। अगर आप नॉर्मल आंख से देखेंगे तो आपको हिरणों के अलावा दूर-दूर तक कोई और जीव दिखाई नहीं देगा। हालांकि, तेज नजरों वाले लोग झाड़ियों के बीच छिपे शिकारी को ढूंढ ही ले रहे हैं।

आंखों को धोखा देने वाली तस्वीर

फोटोग्राफर के अनुसार, हिरणों की तिकड़ी चिंता में दिखाई दे रही है। उनकी बॉडी लैंग्वेज से उनकी घबराहट साफ पता चल रही है। फोटोग्राफर काफी देर तक इस सोच में पड़े रहे कि इन हिरणों की परेशानी की वजह क्या है। हालांकि, कुछ समय बाद इसकी मुख्य वजह फोटोग्राफर के कैमरे में कैद हो गई। फोटो में हिरणों के बेहद नजदीक यह शिकारी चीता घात लगाकर हिरणों का इंतजार करता नजर आया। इसे इंसान भले ही न देख पाया हो, लेकिन जानवर बखूबी समझ जाते हैं। आपको बस इसी शिकारी जानवर को खोजकर निकालना है।

पढ़ें- Optical Illusion: चलिए दिखा दीजिए अपने दिमाग का तेज, सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढ निकालिए बर्फ की अलग क्यूब

आप अगर बहुत ही गौर से देखेंगे तो आपको बिल्कुल दाईं तरफ झाड़ियों से अलग एक आकृति नजर आएगी। यह आकृति झाड़ियों के बीच से बाहर निकलती हुई दिखेगी। यह आकृति चीता की ही है। बता दें कि चीता बेहद फुर्तीला जानवर होता है। वह अपने दोपहर के खाने के लिए घात लगाकर शिकार का इंतजाम करने आया है। अगर आपको अभी तक चीता नजर नहीं आया तो हम आपके लिए एक तस्वीर डाल रहे हैं।