लाइव टीवी

6 साल से जिस लड़के को डेट कर रही थी लड़की, DNA टेस्ट में निकला सगा भाई; फिर हुआ कुछ ऐसा

Updated Sep 04, 2022 | 12:34 IST

Ajab Gajab News: एक लड़की को एक लड़के से बेइंतहां प्यार हो गया। वह पिछले 6 साल से लड़के को डेट कर रही थी। हालांकि, जब लड़के की सच्चाई पता चली तो लड़की के होश उड़ गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPeople
प्यार
मुख्य बातें
  • प्यार करने वाले कपल के सामने आई बहुत बड़ी सच्चाई
  • जिससे प्यार करती थी लड़की बाद में निकला सगा भाई
  • सच्चाई पता चलने के बाद लड़का-लड़की के उड़ गए होश

Ajab Gajab News: प्यार एक ऐसी चीज है, जो किसी से किसी को भी हो सकती है। ज्यादातर लोगों को अपने विचार से मेल खाने वाले शख्स से मोहब्बत होती है। जो लोग अकेले रहना पसंद करते हैं, उन्हें अकेले रहने वाले लोग पसंद आते हैं। प्यार ना जाति देखती है न धर्म। प्यार ना बराबरी देखती है न रंग। बस प्यार होने के लिए दो लोगों के दिल एक-दूसरे से मिलने चाहिए। एक लड़की को ऐसे ही एक लड़के से बेइंतहां प्यार हो गया। वह पिछले 6 साल से लड़के को डेट कर रही थी। हालांकि, जब लड़के की सच्चाई पता चली तो लड़की के होश उड़ गए।

लड़की ने अपनी कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर शेयर की है। इस कहानी के बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। 30 साल है की इस लड़की ने 6 साल पहले अपना बॉयफ्रेंड बनाया था। उसका बॉयफ्रेंड उससे उम्र में दो साल बड़ा था। अभी बॉयफ्रेंड की उम्र 32 साल है। लड़की ने लोगों से बताया कि उसे बचपन में ही अडॉप्ट किया गया था। इस बारे में उसके माता-पिता ने हाईस्कूल के बाद बताया।

DNA रिपोर्ट आते ही उड़ गए होश 

लड़की ने जब अपना बॉयफ्रेंड बनाया तो वह इस बात से आकर्षित हुई थी कि लड़का भी अडॉप्टेड ही था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। हालांकि, एक दिन दोनों के मन में न जाने क्या सूझा कि वह अपने बारे में रिसर्च करने बैठ गए। दोनों ने अपना डीएनए टेस्ट (DNA Test) करवाने के बारे में सोचा। जब डीएनए रिपोर्ट के नतीजे सामने आए तो दोनों के होश उड़ गए।

दोनों का आपस में सगे भाई-बहन का रिश्ता निकला। इस सच्चाई ने लड़की की भावनाओं को उथल-पुथल करके रख दिया।हालांकि, इस बात को लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से नहीं बताया है। लड़की को अभी भी उम्मीद है कि डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट्स गलत निकलेगी। इसलिए लड़की ने एक बार फिर से डीएनए टेस्ट करवाने के बारे में सोचा है।