लाइव टीवी

भेड़ को Kiss करने जा रही थी लड़की, तभी जानवर ने मुंह पर कर दी गंदी हरकत; देखें Video

Updated Jul 06, 2022 | 11:10 IST

Girl Sheep Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह लड़की एक चिड़ियाघर में एक भेड़ से जबरन की दोस्ती कर रही थी और उस पर अपना प्यार लुटा रही थी। दूसरी तरफ जानवर ने लड़की के मुंह पर थूककर उसकी घनघोर बेइज्जती कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स लड़की के मजे ले रहे हैं और कह रहे हैं कि बिना जाने-बूझे काम करने का यही नतीजा होता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
भेड़ ने मुंह पर थूका
मुख्य बातें
  • भेड़ पर प्यार जता रही थी लड़की
  • जानवर ने कर दी गंदी हरकत
  • भेड़ ने लड़की के मुंह पर थूका

Girl Sheep Shocking Video: बहुत सारे लोगों को जानवरों से खासा प्यार होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि राह चलते किसी कुत्ते को देखकर बहुत सारे लोग उन्हें सहलाने लगते हैं। इसके अलावा चिड़ियाघर या जंगल सफारी में जाकर लोग जानवरों पर एक्स्ट्रा प्यार जताते हैं। हालांकि, बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि जब तक आप किसी जानवर के बारे में पूरी तरह से जान न लें, उनके नजदीक जाने और उनसे दोस्ती करने से बचना चाहिए। एक लड़की ने यह गलती कर दी, जिसका खामियाजा उसे अपनी बेइज्जती करवाकर भुगतना पड़ा।

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह लड़की एक चिड़ियाघर में एक भेड़ से जबरन की दोस्ती कर रही थी और उस पर अपना प्यार लुटा रही थी। दूसरी तरफ जानवर ने लड़की के मुंह पर थूककर उसकी घनघोर बेइज्जती कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स लड़की के मजे ले रहे हैं और कह रहे हैं कि बिना जाने-बूझे काम करने का यही नतीजा होता है। दरअसल, लड़की उस भेड़ को Kiss करने के फिराक में थी और इसका वीडियो बनवा रही थी।

ये भी पढ़ें -  हायो रब्बा! विवाह तय करने की अनोखी परंपरा, इस तरह होता है दूल्हा-दुल्हन का चुनाव

भेड़ ने लड़की के मुंह पर थूका

लड़की ने सोचा होगा कि ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने से उसके व्यूज काफी ज्यादा आएंगे। इस चक्कर में वह भेड़ के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाती है और उसे Kiss करने के लिए अपना मुंह भेड़ के मुंह की तरह ले जा रही होती है। इसी बीच जानवर को न जाने क्या सूझता है, वह अपने मुंह से थूक फेककर लड़की के मुंह पर मारता है। ऐसा करते ही लड़की को जोर का झटका लगता है और वह पीछे हो जाती है। वहीं वीडियो बनाने वाले की हंसी छूट जाती है। देखें वीडियो- 

वीडियो किसी चिड़ियाघर या फिर किसी फार्म का है। आप देख सकते हैं कि लड़की अपने सामने भेड़ों को देखकर उनके पास जाती है और उनसे प्यार जताने की कोशिश करती है। वीडियो को @earthbrains नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने लड़की के जमकर मजे लिए हैं। वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। ज्यादातर यूजर्स ने वीडियो पर हंसने वाली इमोजी रिएक्ट की है।