लाइव टीवी

VIDEO: देखते ही देखते लड़के ने इतनी ऊंचाई से लगा दी छलांग, फिर जो हुआ उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Updated Jul 06, 2022 | 10:18 IST

Stunt Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने सैकड़ों फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
चौंकाने वाला नजारा
मुख्य बातें
  • लड़के ने सैकड़ों फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग
  • खतरनाक स्टंट देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Stunt Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना एक से एक खतरनाक वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल दहला दिया है। क्योंकि, लड़के ने अचानक सैकड़ों फीट की ऊंचाई से नीचे छलांग लगा दी। लड़के ने जिस कॉन्फिडेंट के साथ छलांग लगाई उसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

ये तो हम सब जानते हैं आज कल लोगों में स्टंट (Stunt Video) को लेकर काफी क्रेज बढ़ गया है। कुछ लोग तो स्टंट करने के चक्कर में अपने जान तक बाजी लगा देते हैं। इतना ही नहीं कई लोगों की तो जान तक चली गई है। अब इस वायरल वीडियो (Viral Video) में ही देख लीजिए, एक लड़का ट्रैक सूट में ब्रिज के ऊपर खड़ा है। अचानक दौड़ते हुए लड़का पुल से छलांग लगा देता है। जिस तरह से वो छलांग लगाता है उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे बिल्कुल ही डर नहीं है। बड़ी बात ये है कि वो आसानी से जमीन पर लैंड भी कर लेता है। आमतौर पर इतनी ऊंचाई से कूदने से हाथ-पैर टूट सकते हैं या फिर और कोई घटना घट सकती है। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  सड़क पर भीख मांगते नजर आए जॉनी डेप! जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

दिल दहलाने वाला वीडियो

जिस तरह से यह लड़का नीचे कूदता है उसे देखकर लोग सन्न रह गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'parkour_tribe' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 24 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये जानलेवा हो सकता था। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये तो पागलपन है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।