लाइव टीवी

हाय रे प्यार! गर्लफ्रेंड ने दिखाए ऐसे तेवर, बुझे मन से जूठा खाने पर मजबूर हुआ ब्वॉयफ्रेंड बेचारा

Updated Jul 30, 2022 | 14:02 IST

Girlfriend Boyfriend Video: वीडियो में एक ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के तेवर से इतने खौफ में दिखता है कि नीचे फेंका हुआ जूठा खाने पर भी मजबूर हो जाता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने ब्वॉयफ्रेंड को बेचारा तक कह दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
गर्लफ्रेंड का खौफ
मुख्य बातें
  • 'बेचारे' ब्वॉयफ्रेंड का वीडियो हुआ वायरल
  • गर्लफ्रेंड के खौफ में ब्वॉयफ्रेंड ने किया ऐसा काम
  • वीडियो देखकर लोगों ने लिए जमकर मजे

Girlfriend Boyfriend Video: प्यार बहुत ही खूबसूरत अहसास होता है। जब दो लोगों के बीच प्यार होता है तो उनके बीच थोड़ा-बहुत झगड़ा भी होता है। पति-पत्नी हों या गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड, उनमें प्यार के साथ-साथ नाराजगी, गुस्सा और झगड़ा देखने को भी खूब मिलता है। एक तरह से यह भी प्यार की ही निशानी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के तेवर से इतने खौफ में रहता है कि नीचे फेंका हुआ जूठा खाने पर भी मजबूर हो जाता है।

वीडियो देखने में प्यारा भी है और फनी भी। वीडियो देखकर लोगों को खूब मजा आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। इस दौरान लड़की और लड़के ने अलग-अलग खाना ऑर्डर किया था। आप देख सकते हैं कि दोनों गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड अपना ऑर्डर किया हुआ फूड खा रहे होते हैं। तभी लड़की ब्वॉयफ्रेंड की तरफ देखकर उसका फूड खाने का इशारा करती है। ब्वॉयफ्रेंड भी इस बात के लिए मना नहीं कर पाता है और लड़की की तरफ खाना बढ़ा देता है। देखें वीडियो- 

गर्लफ्रेंड का खौफ

आप देख सकते हैं लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के खाने में से थोड़ा सा खाती है और उसे जूठा कर देती है। इसके बाद वह अपने खाने की तरफ ध्यान लगा देती है। जैसे ही लड़के ने देखा कि लड़की का ध्यान उसकी तरफ से हट गया है, वह खाने में से उतना टुकड़ा तोड़कर नीचे फेंक देता है, जितना गर्लफ्रेंड ने जूठा कर दिया है। हालांकि, लड़के की किस्मत खराब होती है और ऐसा करते लड़की देख लेती है। इसके बाद वह बिना कुछ बोले लड़के को आंखें तरेरती है। 

ये भी पढ़ें- नौकर पर आया मालकिन का दिल, प्यार के लिए तोड़ दी सारी दीवारें, मजेदार है पाकिस्तानी महिला की लव-स्टोरी

वीडियो में इसके बाद का सीन काफी फनी है। आप देख सकते हैं कि लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड का इतना खौफ होता है कि वह जल्दी से नीचे फेंका हुआ जूठा खाना उठाता है और खा जाता है। इसके बाद गर्लफ्रेंड फिर आराम से अपना खाना खाने लगती है। आप पूरे वीडियो में लड़के के चेहरे पर अपनी गर्लफ्रेंड का खौफ देख सकते हैं। वीडियो को sakhtlogg नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने ब्वॉयफ्रेंड को 'बेचारा' तक कह दिया है।