लाइव टीवी

'दुपट्टा तेरा नौ रंग दा' गाना बजते ही स्टेज पर डांस करने पहुंच गई लड़कियां, तभी आ गईं मम्मी और कर दिया ऐसा

Updated Jul 26, 2022 | 18:58 IST

Girls Dance Video: सोशल मीडिया पर आपने शादी के मौके पर लड़कियों और दुल्हन की सहेलियों के बहुत सारे डांस वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। वह इतना जबरदस्त है कि इसे आप बार-बार देखेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
लड़कियों का डांस
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लड़कियों का डांस वीडियो
  • सहेली की शादी में जमकर डांस करती हैं लड़कियां
  • डांस से प्रभावित होकर नोट उड़ाने पहुंच जाती हैं मम्मी

Girls Dance Video: जब किसी की शादी होती है तो परिवार के लोग जमकर एंजॉय करते हैं। शादी में सबसे ज्यादा एंजॉय डांस के साथ ही किया जाता है। परिवार की लड़कियां और दुल्हन की सहेलियां शादी में डांस के लिए महीनों पहले से ही रिहर्सल करने लगती हैं। सोशल मीडिया पर आपने शादी के मौके पर लड़कियों और दुल्हन की सहेलियों के बहुत सारे डांस वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। वह इतना जबरदस्त है कि इसे आप बार-बार देखेंगे।

वायरल वीडियो शादी से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में दुल्हन की दो सहेलियां मेंहदी के दिन डांस के स्टेज पर चढ़कर ऐसा डांस करती हैं। जिसे देखकर सबका मुंह खुला रह जाता है। आप देख सकते हैं कि मेहंदी फंक्शन में दोनों लड़कियां स्टेज पर सलमान खान और गोविंदा के गाने ‘दुपट्टा तेरा नौ रंग दा’ गाने पर बेहतरीन डांस करती हैं। उन दोनों का डांस ऐसा होता है कि उस पर मेहमान तो फिदा होते ही हैं, बल्कि दुल्हन की मम्मी भी स्टेज पर पहुंच जाती हैं और नोट उड़ाने लगती हैं। देखें वीडियो-

दोनों लड़कियों के एक्सप्रेशन्स हैं कमाल

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप लड़कियां के एक्सप्रेशन्स देख सकते हैं। दोनों लड़कियां शादी में जिस तरह से डांस करती हैं, उसे सभी देखते रहते हैं। उनके डांस मूव्स देखकर मेहमान और रिश्तेदार उन पर फिदा हो जाते हैं। एक तरह से दोनों लड़कियां अपने डांस मूव्स से पूरी महफिल लूट लेती हैं। उन लड़कियों की बेहतरीन डांसिंग स्किल वहां मौजूद लोग बस देखते रह जाते हैं। वीडियो को mumbaidancers नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। अब तक इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।