लाइव टीवी

Funny Video: बच्चे ने इस तरह पीया बकरी का दूध, वीडियो देख खुली रह जाएगी आपकी आंखें

Updated Sep 13, 2021 | 11:27 IST

Goat Funny Video: सोशल मीडिया पर बकरी और एक बच्चे का वीडियो धमाल मचा रहा है। क्योंकि, बच्चे ने जिस तरह से बकरी का दूधा पीया उसे देखकर लोग दंग रह गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बच्चे का अंदाज तो देखिए...
मुख्य बातें
  • दूध पीने का बच्चे का अनोखा अंदाज
  • सीधे मुंह लगाकर पीया बकरी का दूध
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

Goat Funny Video: कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्होंने जानवरों से खासा लगाव होता है। इतना ही नहीं बदले में जानवर भी उन्हें भरपूर प्यार देते हैं। कई मामले तो ऐसे देखने को मिल जाते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले लोगों का दिल जीत लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और भावुक भी हो जाएंगे। इतना ही नहीं ये भी कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसा नजारा तो विरलय ही देखने को मिलता है। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

अक्सर लोग कहते हैं दूध पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। आमतौर पर लोग गाय, भैंस का दूध पीते हैं। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि बकरी का दूध इन सबसे  ज्यादा 'ताकतवर' होती है। वैसे, दूध तो ग्लास या कटोरे में पीया जाता है। लेकिन, एक बच्चे ने दूध पीने का ऐसा तरकीब निकाला जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। वीडियो में आप देख सकते हैं बकरी रस्सी से बंधी है। वहीं, एक बच्चा आता है और आराम से घुटने के बल बैठकर सीधे मुंह लगाकर बकरी का दूध पीने लगता है। बड़ी बात ये है कि बकरी भी बड़े मजे से उसे अपना दूध पिला रही है। एक ओर बच्चे का अंदाज जहां लोगों का दिल जीत रहा है। वहीं, लोगों को हैरानी भी हो रही है। देखें वीडियो...

बेहद मजेदार है नजारा

वीडियो देखकर आप हैरान रह गए होंगे। साथ ही ये नजारा भावुक भी कर रहा होगा। अब यह वीडियो वायरल होने लगा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'pindawaallejatt' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। महज कुछ ही समय में इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ' कुछ दूध तो बकरी के बच्चे के लिए भी छोड़ दो'। एक का कहना है कि छोटू की तो मौज है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।