लाइव टीवी

Sivaji Ganesan Google Doodle: सुपरस्टार शिवाजी गणेशन को गूगल का जबरदस्त तोहफा, जन्मदिन को इस तरह बनाया खास

Updated Oct 01, 2021 | 11:09 IST

Sivaji Ganesan (शिवाजी गणेशन) Google Doodle: एक अक्टूबर, 1928 को शिवाजी गणेशन का जन्म तमिलनाडु के विल्लुपुरम में गणेशमूर्ति के रूप में हुआ था।

Loading ...
दिवंगत स्टार शिवाजी गणेशन की जयंती...
मुख्य बातें
  • दिवंगत अभिनेता शिवाजी गणेशन की 93वीं जयंती आज
  • शिवाजी गणेशन को गूगल का जबरदस्त तोहफा
  • गूगल डूडल बनाकर जन्मदिन को बनाया खास

Sivaji Ganesan (शिवाजी गणेशन) Google Doodle: एक अक्टूबर यानी आज दिवंगत अभिनेता शिवाजी गणेशन की 93वीं जयंती है। महान अभिनेता के जन्मदिन को गूगल भी खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल ने डूडल बनाकर उनके जन्मदिन को खास बनाते हुए श्रद्धांजलि दी है। गूगल के मुताबिक, इस डूडल को बेंगलुरु की रहने वाली कलाकार नूपुर राजेश चोकसी ने यह डूडल बनाया है।  

आज ही के दिन 1928 को शिवाजी गणेशन  का जन्म तमिलनाडु के विल्लुपुरम में गणेशमूर्ति के रूप में हुआ था। बताया जाता है कि सात साल की उम्र में गणेशन ने थिएटर से करियर की शुरुआत की थी। बड़ी बात ये है कि इसके लिए उन्होंने अपना घर तक छोड़ दिया था। साल 1945 में गणेशमूर्ति ने 'शिवाजी कांडा हिन्दू राज्यम' नामक एक नाटक में मराठा शासक शिवाजी को चित्रित किया था। इससे उनको काफी पॉपुलैरिटी मिली और उनके साथ 'शिवाजी' उपनाम जुड़ गया। शेष जीवन उन्हें इसी नाम से जाना गया।  

गणेशन ने 300 फिल्मों में किया काम

यहां आपको बता दें कि शिवाजी मूलरूप से तमिल सिनेमा में एक्टिव थे। साल 1952 में उन्होंने  'पराशक्ति' से अपनी शुरुआत की। गणेशन ने तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया, जिनमें तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्में शामिल हैं। गणेशन ने कई पुरस्कार जीते थे। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय अभिनेता भी बने थे। जिन्हें 1960 के दशक में 'वीरपांडिया कट्टाबोम्मन' के लिए अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा साल 1997 में भारत सरकार ने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया। लोग आज भी उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ करते हैं और कई अभिनेता उनको अपना इंस्पिरेशन मानते हैं।