लाइव टीवी

Shocking: दुल्हन का हाथ पकड़कर दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, स्टेज पर गिरी मुंह के बल

Updated Jul 01, 2022 | 17:49 IST

Dulha Dulhan Video: जब दूल्हा अपने साथियों के साथ जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है, वहीं दुल्हन सज-धजकर आती है। इस दौरान दोनों तरफ से थोड़ी-बहुत चुहलबाजी भी देखने को मिलती है। कई बार देखा गया है कि चुहलबाजी के चक्कर में छोटे-मोटे हादसे भी हो जाते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
स्टेज पर गिरी दुल्हन

Dulha Dulhan Video: भारत में शादियों के मौके पर दूल्हा-दुल्हन और उनके करीबी दोस्त-यार खूब एंजॉय करते हैं। सबसे ज्यादा एंजॉयमेंट जयमाला के समय होता है। जब दूल्हा अपने साथियों के साथ जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है, वहीं दुल्हन सज-धजकर आती है। इस दौरान दोनों तरफ से थोड़ी-बहुत चुहलबाजी भी देखने को मिलती है। कई बार देखा गया है कि चुहलबाजी के चक्कर में छोटे-मोटे हादसे भी हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है।

वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है दूल्हा स्टेज पर दुल्हन का हाथ पकड़कर ऐसी हरकत कर देता है, जिससे वह मुंह के बल गिर जाती है। वीडियो में देखकर महसूस होता है कि जिस तरह दुल्हन गिरती है, उसे बहुत जोर की चोट लगी होगी। वीडियो देखने में मजेदार भी लगता है और भयावह भी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर पहुंच चुका है। दुल्हन भी सज-धजकर स्टेज के नजदीक आ गई है।

ये भी पढ़ें- 61 साल के शमशाद के प्यार में गिरफ्तार हुईं 18 साल की आशिया, इस चीज से मोहित होकर दे बैठीं दिल

स्टेज पर खींचते ही गिरती है दुल्हन

अब दुल्हन को स्टेज पर चढ़ना है और जयमाला की रस्म पूरी की जानी है। इसी क्रम में दूल्हा अपनी दुल्हन का हाथ थामकर उसे सीढ़ियों से स्टेज पर आने के लिए सहारा देना चाहता है। तभी उसे न जाने क्या सूझता है, वह पूरी ताकत से दुल्हन को अपनी ओर खींच लेता है। जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को पूरी ताकत से अपनी तरफ खींचता है, वैसे ही दुल्हन मुंह के बल जाकर स्टेज पर गिरती है। दुल्हन जिस तरह से स्टेज पर गिरती है, उसे बहुत ही जोर की चोट आई होगी। हालांकि, वह तुरंत ही उठकर खड़ी हो जाती है। देखें वीडियो- 

दुल्हन के लिए यह बहुत ही ऑकवर्ड स्थिति होती है। वहीं साथ में आई दुल्हन की रिश्तेदार भी दूल्हे की हरकत पर चौंक जाती है। वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।