लाइव टीवी

PHOTOS: द्वारिकाधीश मंदिर में फूल फाग महोत्सव, टेसू केसर के रंगों से सराबोर नजर आए श्रद्धालु

Updated Mar 17, 2022 | 17:00 IST

Gokul Holi 2022: लोगों पर होली का खुमार चढ़ चुका है। गोकुल में द्वारिकाधीश मंदिर में होली बगीचे के माध्यम से अराध्य ठाकुर जी ने अपने भक्तों के साथ टेसू केसर के रंगों से खेली।

Loading ...
गोकुल की होली, (Photo- UP Tourism)
मुख्य बातें
  • पूरी दुनिया में रंगों का त्योहार होली की धूम
  • गोकुल में भव्य फूल भाग महोत्सव का आयोजन
  • टेसू केसर के रंगों से भक्तों ने खेली होली

Dwarkadhish Temple Holi 2022: लोगों को रंगों का त्योहार होली का बेसब्री से इंतजार रहता है। पूरा देश इस दिन रंगों से सराबोर नजर आता है और जमकर गुलाल-अबीर उड़ाए जाते हैं। इस साल 18 मार्च को यह त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन, कई जगहों पर काफी अलग अंदाज में होली खेली जाती है। खासकर, मथुरा, वृंदावन, काशी में देश-विदेश से श्रद्धालु होली के खेलने के लिए पहुंचते हैं।  भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में होली पर्व की धूम है। बृज मंडल के प्रमुख श्री द्वारिकाधीश मंदिर में होली बगीचे का भव्य आयोजन किया गया है। 

श्री द्वारिकाधीश मंदिर में होली बगीचे के माध्यम से अराध्य ठाकुर जी अपने भक्तों के साथ टेसू केसर के रंगों से होली खेलते हैं। श्री द्वारिकाधीश भगवन के मंदिर में होली की अनोखी छटा देखते ही बन रही है। पूरे मंदिर प्रांगण होली पर्व की मस्ती मे डूबा हुआ था। इस होली को देखने और खेलने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं विदेशी श्रद्धालु भी होली की मस्ती में डूबे नजर आए। तो आप भी तस्वीरों के जरिए देखें किस तरह श्री द्वारिकाधीश मंदिर को बगीचे की तरह सजाया गया। रंगोत्सव पर ठाकुर जी के भक्त उनके साथ टेसू केसर के रंगों से बगीचा होली खेल रहे हैं।