लाइव टीवी

2022 Holidays List: इस साल इतनी हैं सरकारी छुट्टियां, यहां देखें छुट्टियों की सूची

Updated Dec 22, 2021 | 11:51 IST

Holidays List 2022 (सरकारी छुट्टियों की सूची 2022), Government & Public Holidays in India 2022: हर साल लोगों को एक बात का इंतजार जरूर रहता है कि आखिर इस बार कितनी छुट्टियां होंगी। क्योंकि, छुट्टियों के हिसाब से लोग घूमने या फिर अन्य कामों को करने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि साल 2022 में कितनी सरकारी छुट्टियां होंगी और आप उसका फायदा किस तरह से उठा सकते हैं।

Loading ...
2022 में सरकारी छुट्टियों की लिस्ट
मुख्य बातें
  • साल 2022 का लोगों को बेसब्री से इंतजार
  • इस साल आपको मिलेंगी कई छुट्टियां
  • सरकारी छुट्टियों के कारण कई वीकेंड भी होगा खराब

Holidays List 2022, Government & Public Holidays in India 2022: साल 2021 खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। सबको नए साल 2022 का बेसब्री से इंतजार है। इतना ही नहीं नए साल को लेकर लोगों ने प्लानिंग भी शुरू कर दी है। लेकिन, हर साल लोगों को एक बात का इंतजार जरूर रहता है कि आखिर इस बार कितनी छुट्टियां होंगी। क्योंकि, छुट्टियों के हिसाब से लोग घूमने या फिर अन्य कामों को करने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि साल 2022 में कितनी सरकारी छुट्टियां होंगी और आप उसका फायदा किस तरह से उठा सकते हैं। क्योंकि, कुछ छुट्टियों में वीकेंड भी पड़ने वाला है। तो छुट्टियों की सूची देखकर आप अपने हिसाब से प्लान बनाएं। यहां आपको यह भी बता दें कि सरकारी छुट्टियों के अलावा साप्‍ताहिक छुट्टी रविवार की होती है। अगर शनिवार-रविवार छुट्टी रहती तो हो तो नए साल में ऐसे बहुत मौके मिलेंगे जब आप थोड़ी सी जुगत लगाकर एक लंबा वीकेंड पा सकते हैं। तो आइए, देखते हैं छुट्टियों की लिस्ट...

Holidays List 2022 Calendar: यहां देखें 2022 सरकारी छुट्टियों की पूरी सूची

महीना   तारीख    दिन छुट्टियां
 
जनवरी 26       बुधवार   गणतंत्र  दिवस
मार्च 1  मंगलवार महा शिवरात्रि
मार्च 18  शुक्रवार  होली
अप्रैल  14   गुरुवार  महावीर जयंती
 
अप्रैल 15   शुक्रवार  गुड फ्राइडे
 
मई   3    मंगलवार ईद-उल- फितर
 
मई    16  सोमवार   बुद्ध पूर्णिमा
जुलाई  10  रविवार  ईद-उल- जुहा
 
अगस्त  9  मंगलवार  मुहर्रम
अगस्त   15  सोमवार  स्वतंत्रता दिवस
 
अगस्त   19 शुक्रवार

 जन्माष्टमी

अक्टूबर  2  रविवार   गांधी जयंती
अक्टूबर   5   बुधवार   दशहरा
अक्टूबर  9   रविवार   ईद-ए-मिलाद
अक्टूबर 24  सोमवार दिवाली
नवंबर  8  मंगलवार  गुरु नानक जयंती
 
दिसंबर   25 रविवार   क्रिसमस डे

 

इसके अलावा 12 वैकल्पिक छुट्टियां हैं, जिनमें आप अधिकतम तीन छुट्टियां ले सकते हैं। इनमें दशहरा के लिए एक अतिरिक्‍त दिन, होली, जष्‍माष्‍टमी (वैष्‍णवी) रामनवमी, महाशिवरात्रि, गणेश चतुर्थी, मकर संक्रांति, रथ यात्रा, ओणम, पोंगल, वसंत पंचमी, विषु/बैसाखी/भाग बिहू/उगादि/चैत्र शुक्‍लादि/चेतिचांद/गुड़ी पड़वा/पहला नवरात्रि/नौरोज/छठ पूजा/करवाचौथ शामिल हैं।